लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के चार जिलों में पंचायत समिति चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान शुरू

By भाषा | Updated: December 15, 2021 11:34 IST

Open in App

जयपुर, 15 दिसंबर राजस्थान के बारां, कोटा, गंगानगर और करौली जिले में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान बुधवार को हो रहा है जहां सुबह दस बजे तक 12.94 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।

चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि मतदान बुधवार सुबह 7.30 बजे शुरू हुआ और सुबह 10 बजे तक 12.94 प्रतिशत मतदान हुआ।

प्रवक्ता के अनुसार मतदान शाम 5.30 बजे तक होगा। चुनाव आयोग ने स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुरक्षित मतदान के लिए आवश्यक सभी व्यवस्था की हैं।

मेहरा ने बताया कि दूसरे चरण में चार जिलों में 12 लाख 72 911 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। दूसरे चरण में 12 पंचायत समितियों के 240 वार्ड और उनसे संबंधित जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनाव होंगे। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति सदस्यों के लिए 827 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है, जबकि दो उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं। दूसरे चरण के मतदान के लिए 1580 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि चार जिलों की जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए पहले चरण में 12 दिसंबर को 64.35 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था।

तीसरे चरण के लिए 18 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा। मतगणना 21 दिसंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर होगी। इसी तरह प्रधान या प्रमुख का चुनाव 23 दिसंबर और उप प्रधान या उप प्रमुख के लिए चुनाव 24 दिसंबर को होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल