हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का मतदान रविवार को होगा
By भाषा | Updated: January 16, 2021 21:55 IST2021-01-16T21:55:41+5:302021-01-16T21:55:41+5:30

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का मतदान रविवार को होगा
शिमला,16 जनवरी हिमाचल प्रदेश में तीन चरणों में हो रहे पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का मतदान रविवार को होगा, जिसके तहत 1,200 से अधिक पंचायतों के लिए वोट डाले जाएंगे।
राज्य निर्वाचन आयोग के चुनाव अधिकारी संजीव महाजन ने यह जानकारी दी।
उन्होंने शनिवार को बताया कि 1,227 ग्राम पंचायतों के लिए मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। शेष दो चरण के चुनाव 19 और 21 जनवरी को होंगे।
महाजन ने कहा कि पहले चरण के चुनाव निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए 7,583 मतदान दल तैनात किए जाएंगे।
चुनाव प्रक्रिया 23 जनवरी को पूरी होगी।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।