लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में डीडीसी चुनाव के चौथे चरण का मतदान जारी

By भाषा | Updated: December 7, 2020 09:56 IST

Open in App

श्रीनगर, सात दिसंबर जम्मू कश्मीर में कोहरे और ठंड की वजह से ज्यादातर लोगों के घरों से नहीं निकलने के कारण जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चौथे चरण के लिए सोमवार को मतदान की धीमी शुरुआत हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

डीडीसी की 34 सीटों के लिए सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ लेकिन कंपकंपाती ठंड के कारण मतदान केंद्र पर मतदान की रफ्तार धीमी रही। इस चरण में कश्मीर संभाग की 17 और जम्मू की 17 सीटों पर चुनाव हो रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि दिन चढ़ने के साथ मतदान के रफ्तार पकड़ने की संभावना है और मतदान दोपहर दो बजे तक चलेगा।

चौथे चरण में कश्मीर संभाग में 48 महिलाओं समेत 138 उम्मीदवार और जम्मू संभाग में 34 महिलाओं समेत 111 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं। आठ चरण में हो रहे डीडीसी चुनाव का पहला चरण 28 नवंबर को शुरू हुआ।

डीडीसी चुनाव के साथ केंद्रशासित प्रदेश में पंच और सरपंच की रिक्त सीटों के लिए भी उपचुनाव हो रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि चौथे चरण में सरपंच के लिए 123 सीटें खाली थी इनमें से 45 पर निर्विरोध चुनाव हुआ। सरपंच के लिए 50 सीटों पर मतदान हो रहा है और 47 महिलाओं समेत 137 उम्मीदवार मैदान में हैं।

पंच के लिए कुल 1,207 सीटें खाली थीं इनमें से इस चरण में 416 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। कुल 216 सीटों पर मतदान हो रहा है इनमें 129 महिलाओं समेत 478 उम्मीदवार हैं ।

चौथे चरण के लिए कुल 7,17,322 मतदाता हैं। इनमें से 3,76,797 पुरूष और 3,40,525 महिलाएं हैं ।

इस चरण में केंद्रशासित प्रदेश में कुल 1,910 मतदान केंद्र बनाए गए हैं । इनमें से 781 जम्मू संभाग में और 1,129 कश्मीर संभाग में हैं ।

अधिकारियों ने बताया कि 1,152 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील और 349 को संवेदनशील घोषित किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं