लाइव न्यूज़ :

प्रशांत भरोसे कांग्रेस: सोनिया गांधी के आवास पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मंथन समाप्त, पीके ने 2024 के लिए दिया मंत्र

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 16, 2022 15:48 IST

इस बैठक में प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के सामने प्रेजेंटेशन रखी। के.सी. वेणुगोपाल ने बताया कि पीके ने कांग्रेस प्रमुख को 2024 की चुनावी रणनीति पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी है।

Open in App
ठळक मुद्देपीके ने 2024 की चुनावी रणनीति पर दी एक विस्तृत प्रस्तुतिअहम बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सहित कई शीर्ष नेता हुए शामिल

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की एक अहम बैठक समाप्त हो गई। कांग्रेस के सीनियर नेताओं की यह बैठक करीब 4 घंटे चली। इस बैठक में प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के सामने प्रेजेंटेशन रखी। वहीं के.सी. वेणुगोपाल ने इस अहम बैठक की जानकारी देते हुए कहा, प्रशांत किशोर ने कांग्रेस प्रमुख को 2024 की चुनावी रणनीति पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी है। उनके द्वारा प्रस्तुत योजना को कांग्रेस प्रमुख द्वारा स्थापित एक समूह द्वारा देखा जाएगा और समूह अंतिम निर्णय के लिए पार्टी प्रमुख को एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा।

कांग्रेस की यह बैठक पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के दिल्ली स्थित आवास पर हुई। इस बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी, मल्लिकार्जुन खड़गे और कुछ अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया।

कांग्रेस सूत्रों की मानें तो पिछले कई हफ्तों से पार्टी नेतृत्व और किशोर के बीच मुख्य रूप से गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर बातचीत चल रही है। पार्टी गुजरात के एक जानेमाने पाटीदार चेहरा नरेश पटेल को भी साथ लेने का प्रयास कर रही है। 

समझा जाता है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की इस बैठक में किशोर को पार्टी से जोड़ने के साथ-साथ गुजरात में पार्टी की चुनावी रणनीति और नरेश पटेल को साथ लेने के बारे में चर्चा हो सकती है। 

टॅग्स :कांग्रेसप्रशांत किशोरसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह