लाइव न्यूज़ :

गेहूं खरीद पर हरियाणा सरकार के ऊंचे दावों की पोल खुल गयी है : हुड्डा

By भाषा | Updated: April 6, 2021 20:35 IST

Open in App

चंडीगढ़, छह अप्रैल हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंगलवार को कहा कि गेहूं की सुचारू खरीद पर राज्य सरकार के ऊंचे दावे बेनकाब हो गए हैं क्योंकि आठ लाख से ज्यादा किसान फसल पंजीकरण पोर्टल पर पंजीकृत नहीं करा पाए हैं।

हुड्डा ने कहा, ‘‘हर साल सरकार गेहूं खरीद मौसम के लिए ऊंचे-ऊंचे दावे करती है। इस साल भी एक अप्रैल से खरीद शुरू होते ही सरकार के दावे की पोल खुल गयी।’’

उन्होंने सवाल किया, ‘‘मेरी फसल, मेरा ब्योरा पोर्टल 16 लाख किसानों के पंजीकरण के भार को संभाल नहीं सका और अब तक केवल आठ लाख किसान ही पंजीकरण करा पाए हैं क्योंकि पोर्टल का सर्वर ही बैठ गया। बाकी 50 प्रतिशत किसान कैसे गेहूं बेच पाएंगे।’’

राज्य में विपक्ष के नेता हुड्डा ने दावा किया कि किसानों के प्रति सरकार का रुख पूरी तरह नकारात्मक है क्योंकि पंजीकरण, फसल में नमी आदि के बहाने गेहूं की खरीद में देरी की जा रही है।

हुड्डा ने कहा कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि किसानों ने केंद्र में भाजपा नेतृत्व वाली सरकार के तीनों कृषि कानूनों का विरोध किया।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अकेले हरियाणा में ही बीमा कंपनियों ने पिछले तीन वर्षों में फसल बीमा के 1,96,795 दावों को खारिज कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग