लाइव न्यूज़ :

Poll Of Exit Polls 2022: गुजरात में फिर से बीजेपी, हिमाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस में टक्कर, जानें एग्जिट पोल के आसार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 5, 2022 21:00 IST

Poll Of Exit Polls 2022: हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा के लिए 12 नवंबर को मतदान हुआ था। गुजरात में दो चरण में मतदान हुआ है। मतगणना 8 दिसंबर को है।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर के आसार हैं।कुछ सर्वेक्षणों में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को बढ़त मिलने का अनुमान जताया गया है।गुजरात में आम आदमी पार्टी को 9-11 सीट मिल सकती है।

Poll Of Exit Polls 2022: कई एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में सोमवार को यह अनुमान जताया गया कि गुजरात में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से सरकार बना सकती है, तो हिमाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर के आसार हैं।

सभी सर्वेक्षणों में कहा गया है कि गुजरात में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल सकता है, तो वहीं कई एग्जिट पोल में हिमाचल प्रदेश में उसे बढ़त दिखाई गई है। कुछ सर्वेक्षणों में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को बढ़त मिलने का अनुमान जताया गया है।

‘इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया’ के एग्जिट पोल में कहा गया है कि गुजरात में भाजपा को 129 से 151 सीट मिल सकती है, तो कांग्रेस को 16 से 30 सीट मिलने का अनुमान है। गुजरात में आम आदमी पार्टी को 9-11 सीट मिल सकती है। ‘एबीपी-सी वोटर’ के सर्वेक्षण के अनुसार, गुजरात में भाजपा को 128 से 140 सीट प्राप्त हो सकती है, तो कांग्रेस को 31 से 43 सीट के साथ संतोष करना पड़ सकता है।

आप को तीन से 11 सीट मिल सकती है। ‘न्यूज एक्स-जन की बात’ के एग्जिट पोल में अनुमान जताया गया है कि गुजरात में भाजपा को 117 से 140 सीट मिल सकती है, तो कांग्रेस के खाते में 34 से 51 सीट आ सकती है। आप को 6-13 सीट मिलने का अनुमान है।

‘रिपब्लिक टीवी-पीमार्क’ के एग्जिट पोल के मुताबिक, गुजरात में भाजपा को 128 से 148 सीट मिल सकती है, तो कांग्रेस को 30 से 42 सीट मिलने का अनुमान है। आम आदमी पार्टी को 2-10 सीट मिल सकती है। गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 93 सीट के लिए सोमवार को मतदान हुआ। इससे पहले एक दिसंबर को 89 सीट पर मतदान हुआ था।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच कड़ी टक्कर के अनुमान जताए गए हैं। हालांकि, कई सर्वेक्षणों में कहा गया है कि भाजपा को बढ़त मिल सकती है। ‘इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया’ के एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है।

इसके अनुसार, कांग्रेस को 44 प्रतिशत मतों के साथ 30 से 40 सीट मिल सकती है, तो सत्तारूढ़ भाजपा को 42 प्रतिशत मतों के साथ 24 से 34 सीट हासिल हो सकती है। ‘न्यूज 24-टुडेज चाणक्य’ के सर्वेक्षण में कहा गया है कि हिमाचल में भाजपा और कांग्रेस को 33-33 सीट मिल सकती है।

‘इंडिया टीवी-मैट्रिज’ के चुनाव बाद सर्वेक्षण में कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा को 35 से 40 सीट मिल सकती है, जबकि कांग्रेस को 26 से 31 सीट पाकर एक बार फिर से विपक्ष में रहना पड़ सकता है। ‘न्यूज एक्स-जन की बात’ के एग्जिट पोल में भी हिमाचल प्रदेश में भाजपा को बढ़त मिलने का अनुमान जताया गया है।

इसमें कहा गया है कि भाजपा को 32 से 40 सीट मिल सकती है, तो कांग्रेस को 27 से 34 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। ‘रिपब्लिक टीवी-पीमार्क’ के सर्वेक्षण में अनुमान जताया गया है कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा को 34 से 39 सीट मिल सकती है, जबकि कांग्रेस को 28 से 33 सीट हासिल हो सकती है। हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा के लिए 12 नवंबर को मतदान हुआ था।

 

टॅग्स :एग्जिट पोल्सगुजरात विधानसभा चुनाव 2022हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022आम आदमी पार्टीBJPकांग्रेसराहुल गांधीसोनिया गाँधीनरेंद्र मोदीअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह