लाइव न्यूज़ :

एयर स्ट्राइक: ढेर हुए आतंकियों की संख्या पर विपक्ष ने उठाये सवाल, नकवी बोले- 'ये कांग्रेस-पाकिस्तान की जुगलबंदी है'

By विनीत कुमार | Updated: March 4, 2019 14:01 IST

कांग्रेस सहित कई दूसरी पार्टियों के नेताओं ने एयर स्ट्राइक और इससे पाकिस्तान को मारे गये आतंकियों की संख्या को लेकर सवाल उठाये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनवजोत सिंह सिद्धु और चिदंबरम ने मारे गये आतंकियों की संख्या पर उठाये सवालभारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर बरसाये थे बमबीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह ने 250 आतंकियों के मारे जाने का दावा किया है

पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना की ओर से पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर किये गये एयर स्ट्राइक पर अब लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस के कई नेताओं ने विदेशी मीडिया का हवाला देते हुए एक ओर सरकार से मारे गये आतंकियों की संख्या पर जवाब मांगा है। वहीं, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इसे कांग्रेस और पाकिस्तान की जुगलबंदी बताया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार नकवी ने कहा, 'चोट जो है वह आतंकवादी और पाकिस्तान को लगी है, चीख कांग्रेस की निकल रही है। एक तरफ पाकिस्तान सवाल पूछ रहा है और दूसरी तरफ कांग्रेस सबूत मांग रही है। ये कांग्रेस और पाकिस्तान की जो जुगलबंदी है वह अजीब बात है।'   

विपक्ष मांग रहा है आतंकियों के मारे जाने की संख्या

इससे पहले कांग्रेस सहित कई दूसरी पार्टियों के नेताओं ने एयर स्ट्राइक और इससे पाकिस्तान को मारे गये आतंकियों की संख्या को लेकर सवाल उठाये। कपिल सिब्बल ने कहा, 'पीएम को इंटरनेशनल मीडिया की रिपोर्ट पर बोलना चाहिए जिसमें कहा गया कि बालाकोट में हुए एयर स्ट्राइक में शायद ही कोई मारा गया। मैं पीएम मोदी से पूछना चाहता हूं, 'क्या इंटरनेशनल मीडिया पाकिस्तान के समर्थन में है?' जब इंटरनेशनल मीडिया पाकिस्तान के खिलाफ बात करती है तो आप प्रफुल्लित होते हैं और जब ये सवाल पूछ रहे हैं तो कहा जाता है कि ये पूछ रहे हैं क्योंकि ये पाकिस्तान का समर्थन करते हैं?' 

वहीं, पूर्व गृह मंत्री चिंदबरम ने भी ट्वीट कर सवाल पूछा कि 300 से 350 की संख्या कहा से आई। चिदंबरम ने कहा, 'आईएएफ वाइस एयर मार्शल ने नुकसान को लेकर कुछ भी कहने से मना कर दिया। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि कोई नागरिक या सेन्य नुकसान नहीं हुआ। ऐसे में किसने 300 से 350 की संख्या सामने रखी?' 

नवजोत सिंह सिद्धु ने भी आतंकियों की संख्या को लेकर सवाल उठाये हैं। सिद्धु ने ट्वीट कर पूछा कि क्या ये कोई चुनावी हथकंडा था? सिद्धु ने साथ ही लिखा, 'सेना का राजनीतिकरण बंद होना चाहिए। ऊंची दुकान, फीका पकवान।' 

इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी कुछ दिन पहले कहा था कि देश को यह जानने का हक है कि बालाकोट में हवाई हमले के बाद वाकई क्या हुआ। ममता ने विदेशी मीडिया की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा था कि उन रिपोर्ट्स में हवाई हमले में ज्यादा नुकसान की बात नहीं कही गई थी। 

बता दें कि सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर मारे गये आतंकियों की संख्या के बारे में कुछ भी साफ तौर पर नहीं कहा गया है। भारतीय वायुसेना ने भी इस संबंध में कुछ भी नहीं कहा है। वायुसेना प्रमुख ने बीएस धनोवा ने सोमवार को कहा कि योजना के अनुसार टारगेट पर हिट किया गया लेकिन मारे गये आतंकियों की संख्या को गिनना वायुसेना का काम नहीं है।

वहीं, दूसरी ओर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को पहली बार कहा कि इस एयर स्ट्राइक में 250 आतंकी मारे गये। अमित शाह ने गुजरात में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही।

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकपी चिदंबरमनवजोत सिंह सिद्धूनरेंद्र मोदीकपिल सिब्बलममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है