जदयू नेता गुलाम रसूल बलियावी के विवादित बयान पर गरमायी बिहार की राजनीति, गिरिराज बोले- उन्माद फैलाना है इनका काम

By एस पी सिन्हा | Updated: January 20, 2023 16:30 IST2023-01-20T16:30:26+5:302023-01-20T16:30:26+5:30

इस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि महागठबंधन के अंदर एक से बढ़कर एक लोग बैठे हुए हैं जो सिर्फ और सिर्फ विवादित बयान देते हैं।

Politics of Bihar heats up on the controversial statement of JDU leader Ghulam Rasool Baliyavi | जदयू नेता गुलाम रसूल बलियावी के विवादित बयान पर गरमायी बिहार की राजनीति, गिरिराज बोले- उन्माद फैलाना है इनका काम

जदयू नेता गुलाम रसूल बलियावी के विवादित बयान पर गरमायी बिहार की राजनीति, गिरिराज बोले- उन्माद फैलाना है इनका काम

Highlightsबलियावी ने कहा था- अगर उनके आका की इज्जत पर हाथ डाला गया तो हर शहर को कर्बला बना दिया जाएगा इस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा- महागठबंधन के अंदर एक से बढ़कर एक लोग हैंपटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ये टुकड़े- टुकड़े गैंग से आये हुए लोग हैं

पटना: बिहार में महागठबंधन के नेताओं के द्वारा की जा रही विवादित बयानबाजी ने नीतीश सरकार को असहज कर दिया है। अब जदयू के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधान पार्षद गुलाम रसूल बलियावी ने झारखंड के हजारीबाग में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर उनके आका की इज्जत पर हाथ डाला गया तो हर शहर को कर्बला बना दिया जाएगा। बलियावी के इस विवादित बयान के बाद राजनीति गरमा गई है। 

इस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि महागठबंधन के अंदर एक से बढ़कर एक लोग बैठे हुए हैं जो सिर्फ और सिर्फ विवादित बयान देते हैं। पटना पहुंचे गिरिराज सिंह ने कहा कि ये टुकड़े- टुकड़े गैंग से आये हुए लोग हैं। ऐसे बयान ये लोग दें, यह स्वाभाविक है। लेकिन जो लोग रामायण पर विवादित बयान देते हैं, उनकी हिम्मत नहीं की कुरान पर टिप्पणी करें। 

गिरिराज सिंह ने कहा कि इनका काम ही उन्माद फैलाना है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार बिहार के लाचार मुख्यमंत्री हैं। वो सत्ता के लिए धृतराष्ट्र की तरह बैठे हैं और बिहार में समाजिक तनाव बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को बिहार से कोई लेनादेना नहीं है। सत्ता के लिए गठबंधन किया गया है और वह सबसे लाचार मुख्यमंत्री बन गए हैं। 

रामचरितमानस पर शिक्षामंत्री के विवादित बयान पर गिरिराज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री और जदयू जिसे गलत बता रही है, उस पर बिहार के उपमुख्यमंत्री जवाब नहीं देते हैं। मुख्यमंत्री ऐसे उपमुख्यमंत्री को हटा क्यों नहीं देते हैं? उन्होंने कहा बिहार में अभी एनडीए की सरकार नहीं है। इसके बाद भी हम कहते हैं भाजपा के रहते राजद हो या जदयू अगर भारत के सनातन धर्म को अपमानित करने का कोशिश करेगी तो उसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सबसे लाचार और कमजोर मुख्यमंत्री हैं, नहीं तो वह नौटंकी कर रहे हैं। क्योंकि कोई अगर मुख्यमंत्री की बात नहीं मान रहा है तो उनको हटा दिया जाना चाहिए। जिस बयान को खुद नीतीश कुमार और उनकी पार्टी गलत मान रही है, उसके बाद भी कोई उनकी बात नहीं मान रहा है तो उसे हटा दिया जाना चाहिए नहीं तो यह मैं यह मानूंगा कि यह नीतीश कुमार की सह पर हो रहा है। 

बता दें कि झारखंड के हजारीबाग में गुरुवार को एक सभा के दौरान जदयू के पूर्व विधान पार्षद गुलाम रसूल बलियावी ने भाजपा से बर्खास्त नेता नुपूर शर्मा के खिलाफ जमकर आग उगला। अपने भाषण में उन्होंने खूब भड़काऊ शब्दों का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि अगर हमारे आका की इज्जत पर हाथ डाला तो शहरों को कर्बला बना दिया जाएगा। अभी भी वो अपनी बातों पर अड़े हैं। शुक्रवार को गुलाम रसूल बलियावी ने कहा कि वह तो स्वीकार करते हैं कि उन्होंने कहा है कर्बला बना देंगे।
 

Web Title: Politics of Bihar heats up on the controversial statement of JDU leader Ghulam Rasool Baliyavi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे