लाइव न्यूज़ :

नरेंद्र मोदी और अमित शाह के साथ राजनीति पर नहीं हुई चर्चा: के पलानीस्वामी

By भाषा | Updated: January 19, 2021 22:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जनवरी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ बैठक के बाद राष्ट्रीय राजधानी की अपनी दो दिवसीय यात्रा पूरी की और कहा कि उन्होंने उनके सामने राज्य के मुद्दे उठाये एवं उनके साथ राजनीति पर कोई चर्चा नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए अब भी समय है , संभवत: अप्रैल मई में चुनाव होंगे, ऐसे में चुनाव अधिसूचना जारी हो जाने के बाद भाजपा के साथ सीटों के बंटवारे के फार्मूले को अंतिम रूप दिया जाएगा।

उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता की करीबी वी के शशिकला की अन्नाद्रमुक में शामिल करने की किसी भी गुजाइंश से इनकार किया। उन्होंने कहा कि उन्हें ‘अम्मा’ (जयललिता) ने ही पार्टी से निकाला था।

अन्नाद्रमुक के संयोजक पलानीस्वामी ने कहा कि मोदी और शाह के साथ उनकी बातचीत अहम परियोजनाओं, राहत सहायता एवं राज्य के विकास के वास्ते धन की मांग पर केंद्रित रही और उन्होंने प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा।

उन्होंने कहा, ‘‘ राजनीति के संबंध में कोई बातचीत नहीं हुई। यह राजनीति पर बात करने का सही समय भी नहीं था। चुनाव के लिए अब भी समय बचा है। मैं यहां तमिलनाडु के विकास के लिए आया हूं।’’

हाल ही में एक सरकारी कार्यक्रम में शाह की उपस्थिति में पलानीस्वामी और उपमुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने कहा था कि भाजपा के साथ गठजोड़ विधानसभा चुनाव में जारी रहेगा।

ऐसे में ऐसी अटकलें थी कि पलानीस्वामी दिल्ली की इस यात्रा के दौरान सीटों के बंटवारे जैसे चुनाव संबंधी पहलुओं पर चर्चा को आगे बढ़ायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा