लाइव न्यूज़ :

बंगाल में ममता के चोटिल पांव पर हो रही है राजनीति

By भाषा | Updated: March 15, 2021 22:49 IST

Open in App

कोलकाता, 15 मार्च ममता बनर्जी के चोटिल पांव को लेकर सोमवार को तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री अमित शाह में वाकयुद्ध छिड़ गया। व्हीलचेयर पर बैठीं बनर्जी ने जहां कहा कि जब तक ‘‘उनके हृदय में धड़कन है और कंठ में आवाज है’’ वह लड़ेंगी वहीं शाह ने उन्हें ‘‘उनके गुंडों के हाथों मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं की मांओं के दर्द को याद करने को कहा।’’

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही दोनों नेताओं के बीच तलवारें खिंच गई हैं।

शाह ने एक चुनावी रैली में कहा कि नंदीग्राम वाले मामले में तृणमूल कांग्रेस ने षड्यंत्र का आरोप लगाया, लेकिन निर्वाचन आयोग की जांच में स्पष्ट हो गया कि वह ‘हमला’ नहीं ‘हादसा’ था।

भाजपा पर बढ़त लेने की कोशिश में बनर्जी ने झालदा में कहा, ‘‘कुछ दिन इंतजार करें, मेरे पांव सही हो जाएंगे। फिर मैं देखूंगी कि आपके पांव बंगाल की धरती पर ठीक से पड़ते हैं या नहीं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब तक मेरे हृदय में धड़कन है और मेरे कंठ में आवाज है मैं भाजपा के खिलाफ लड़ाई जारी रखूंगी।’’

उन्होंने कहा कि ‘‘कोई षड्यंत्र और जख्म’’ उन्हें भाजपा के खिलाफ लड़ने से रोक नहीं सकता।

वहीं शाह ने बनर्जी की चोट का माखौल उड़ाया। बनर्जी को यह चोट कथित रूप से भाजपा के हमले में लगी है।

शाह ने कहा, ‘‘ममता जी के पांव में चोट लगी है। लेकिन निष्कर्ष पर पहुंचने में दिक्कत हो रही है कि कैसे लगी। जांच जारी है। तृणमूल कांग्रेस का दावा है कि यह षड्यंत्र है लेकिल चुनाव आयोग का कहना है कि यह ‘हमला’ नहीं ‘हादसा’ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं। दीदी आपको चोट लगी है, आपको दर्द हो रहा है। बेहतर होता अगर आप भाजपा के उन 130 कार्यकर्ताओं की मांओं का दर्द भी महसूस करती जिनकी हत्या तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान