लाइव न्यूज़ :

कैलाश विजयवर्गीय के 'आज इन्दौर में आग लगा देते' बयान पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग

By भाषा | Updated: January 4, 2020 17:01 IST

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और संघ के अन्य वरिष्ठ नेता संघ के सम्मेलन के लिये गुरुवार से इन्दौर में हैं। विजयवर्गीय के बयान पर विवाद होने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल आज यहां प्रदेश के पुलिस महानिदेशक से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने की भाजपा महासचिव विजयवर्गीय के खिलाफ कार्रवाई की मांग विजयवर्गीय कह रहे हैं, 'RSS के नेता यहां है नहीं तो हम आज इन्दौर में आग लगा देते।’

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने अधिकारियों को धमकी देने वाले बयान के लिये भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग शनिवार को पुलिस से की है। भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय का इन्दौर के रेसीडेंसी इलाके की शुक्रवार की घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है जिसमें वह प्रशासन के अधिकारियों से कथित तौर पर कह रहे हैं, ‘‘हमारे संघ (आरएसएस) के नेता यहां है नहीं तो हम आज इन्दौर में आग लगा देते।’’

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और संघ के अन्य वरिष्ठ नेता संघ के सम्मेलन के लिये गुरुवार से इन्दौर में हैं। विजयवर्गीय के बयान पर विवाद होने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल आज यहां प्रदेश के पुलिस महानिदेशक से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता जेपी धनोपिया ने बताया, ‘‘ धरना प्रदर्शन करते हुए उन्होंने अशांति फैलाने का प्रयास किया। इतना ही नहीं उन्होंने साफ कहा कि यदि संघ के पदाधिकारी नहीं होते तो वे इन्दौर में आग लगा देते। विजयवर्गीय भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश के पूर्व मंत्री है। इसलिये उनके इशारे पर पूरे प्रदेश में विध्वंसकारी घटनाएं हो सकती हैं।’’

धनोपिया ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, इन्दौर शहर में आग लगाने की धमकी देने तथा समूचे प्रदेश में शासन के विरुद्ध विध्वंसकारी घटनाओं को अंजाम देने की योजना के संदर्भ में विजयवर्गीय के खिलाफ तत्काल आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग पुलिस से की है। दूसरी ओर भाजपा प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने आरोप लगाया कि प्रदेश कांग्रेस सरकार पक्षपात कर रही है और माफियाओं के खिलाफ अभियान के बहाने आम लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।  

टॅग्स :कैलाश विजयवर्गीयभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया