लाइव न्यूज़ :

अपराधों का राजनीतिकरण, सरकार की कार्रवाई को चुनावी दृष्टि से देखना शांति के लिए खतरा : नवीन पटनायक

By भाषा | Updated: February 20, 2021 17:20 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 20 फरवरी ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को कहा कि सभी तरह के अपराधों का राजनीतिकरण और किसी निर्वाचित सरकार की कार्रवाई को चुनावी नजरिए से देखना देश की शांति एवं विकास के लिए सबसे बड़ा खतरा है।

मुख्यमंत्री ने यह बात नीति आयोग की संचालन परिषद की बैठक में कही।

पटनायक ने कहा, ‘‘प्रत्येक अपराध का राजनीतिकरण किया जा रहा है, किसी निर्वाचित सरकार की प्रत्येक कार्रवाई को चुनावी दृष्टिकोण से देखा जा रहा है। इस तरह का माहौल देश में विकास की गति और शांति के लिए सबसे बड़े खतरों में से एक है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह समय है जब देश इस चुनावी माहौल से बाहर निकले और निर्वाचित सरकारों को काम करने दिया जाए।’’

यह उल्लेख करते हुए कि किसी परिपक्व लोकतंत्र की विशेषता यह है कि एक बार निर्वाचित हो जाने के बाद सरकारों का कार्य लोगों के लिए काम करना होता है, पटनायक ने कहा, ‘‘यह समय है जब हम एक देश के रूप में इस बारे में गंभीर आत्मावलोकन करें कि क्या हम ऐसा कर पा रहे हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के समक्ष उत्पन्न सभी बड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए एकीकृत प्रतिक्रिया और समावेशी दृष्टिकोण अपनाया जाना चाहिए।

पटनायक ने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी दुनिया के लिए चुनौती थी और भारत ने दिखा दिया कि एकीकृत प्रतिक्रिया से क्या संभव है। यूरोपीय देश और अमेरिका एकीकृत प्रतिक्रिया जैसा काम नहीं कर सके।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इतिहास हमें इस चीज के चलते याद रखेगा कि हमारे लोगों और देश को प्रभावित कर रहे मुद्दों को लेकर राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर हमारी क्या प्रतिक्रिया रही।’’

पटनायक ने महिला सशक्तीकरण, कुपोषण, कनेक्टिविटी, लैंगिक अनुपात में असंतुलन जैसे मुद्दे भी उठाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह