लाइव न्यूज़ :

दलित बच्ची से कथित दुष्कर्म मामले का राजनीतिकरण राहुल गांधी की ‘ओछी राजनीति’ का प्रमाण: नड्डा

By भाषा | Updated: August 17, 2021 15:27 IST

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने राजधानी दिल्ली में नौ साल की दलित बच्ची की कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की घटना पर राजनीति करने के लिए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया और कहा कि यह उनकी ‘‘ओछी’’ राजनीति का जीता जागता प्रमाण है। केरल के कोझिकोड में पार्टी के जिला कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि दिल्ली में एक बच्ची के साथ पिछले दिनों जो आमनवीय कृत्य हुआ, उसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है, लेकिन इसका राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए था। उन्होंने कहा, ‘‘हम सब लोग जानते हैं कि बिना परिवार के इजाजत के उनकी तस्वीर सार्वजनिक करना और बाद में झूठ बोलना...आज जब पीड़िता की मां न सब कुछ सार्वजनिक कर दिया है तो यह उनकी (राहुल गांधी) ओछी राजनीति का जीता जागता प्रमाण है।’’ इस बीच, भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी इस मामले में राहुल गांधी पर निशाना साधा और मांग की कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष का ट्विटर अकाउंट फिर से बंद किया जाना चाहिए। राजधानी स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पात्रा ने कहा, ‘‘राहुल गांधी ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है और वह आदतन झूठे हैं। जनता ने इनका (कांग्रेस) राजनीतिक अकाउंट बंद कर दिया है और अब ट्विटर को उनका अकाउंट बंद कर देना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले दिल्ली में छोटी सी बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ था और इस मामले पर भी राहुल गांधी ने राजनीति की और कानून के दायरे से बाहर जाकर बच्ची के माता-पिता की तस्वीर को सोशल मीडिया पर डाला था। उन्होंने कहा, ‘‘पीड़िता की मां ने खुद बयान देकर कहा है कि हमारे परिवार ने तस्वीर सार्वजनिक करने की कोई हामी नहीं दी है। बच्ची की मां जब मीडिया से बात कर रही थीं, तब भी उन्होंने अपनी पहचान को छिपाया था। दुखद है कि राहुल गांधी और कांग्रेस ने देश से इतना बड़ा झूठ बोला है।’’पात्रा ने कहा कि जब राहुल गांधी ने पीड़िता के परिवार की तस्वीर साझा की तब ट्विटर ने अपनी नीति के अनुसार कार्रवाई की थी। उन्होंने कहा, ‘‘तब राहुल गांधी ने देश से झूठ बोला था कि पीड़िता के परिवार ने उनको स्वीकृति दी थी। कोई भी जिम्मेदार नेता ऐसा नहीं कर सकता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह