लाइव न्यूज़ :

नेता संवैधानिक पदों पर आसीन लोगों के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे : डीजीपी

By भाषा | Updated: October 20, 2021 16:22 IST

Open in App

अमरावती, 20 अक्टूबर आंध्र प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौतम ने तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) प्रवक्ता के पट्टाभि राम की कथित टिप्पणियों का परोक्ष संदर्भ देते हुए बुधवार को कहा कि कुछ नेता अपनी सीमा लांघ कर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पदों पर आसीन लोगों के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि तेदेपा नेता ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी सहित वाईएसआर कांग्रेस पार्टी सरकार की आलोचना करते हुए कथित तौर पर अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। इसके विरोध में पूरे राज्य में प्रदर्शन हुए और प्रतिक्रिया के तौर पर कुछ शहरों में तेदेपा के कार्यालयों में तोड़फोड़ की गई थी।

हालांकि, गृहमंत्री एम सुचरिता ने तेदेपा कार्यालयों पर हमलों की घटनाओं में उनकी पार्टी के शामिल होने से इनकार किया है।

राज्य के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘प्रवक्ता का बयान सामान्य बयान नहीं होता। आप जानते हैं कि ऐसे बयान, ऐसी अपमानजनक भाषा का पहले कभी इस्तेमाल नहीं किया गया। आप संवैधानिक प्राधिकारी के खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं कर सकते। आप हमारे देश के राष्ट्रपति को अपशब्द नहीं कह सकते। आप प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल नहीं कर सकते। आप न्यायाधीशों को अपशब्द नहीं कह सकते। आप संवैधानिक प्राधिकारी होने के नाते मुख्यमंत्री को अपशब्द नहीं कह सकते।’’

उन्होंने कहा कि पुलिस ने गत एक महीने से सरकार को अपमानित करने का चलन देखा और कल यह सीमा लांघ गया।

पुलिस महानिदेशक ने पट्टाभि की टिप्पणियों का परोक्ष संदर्भ देते हुए कहा, ‘‘इसने सभी सीमाएं तोड़ दीं। यह कोई चूक नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए