राजनीतिक किस्सा: इन मुख्यमंत्रियों का रहा है सबसे छोटा कार्यकाल, सिर्फ 24 घंटे CM रह पाए थे जगदंबिका पाल

By धीरज पाल | Updated: November 24, 2019 09:20 IST2019-11-24T09:20:11+5:302019-11-24T09:20:11+5:30

महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी, कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर भाजपा के देवेंद्र फड़नवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने के महाराष्ट्र के राज्यपाल के फैसले को रद्द करने का अनुरोध किया। इसके अलावा विधायकों की खरीद-फरोख्त को रोकने के लिए तुरंत ‘फ्लोर टेस्ट’ कराने का भी अनुरोध किया है।

Political story: Know who shortest term Chief Ministers list in India Jagdambika Pal in UP See full list | राजनीतिक किस्सा: इन मुख्यमंत्रियों का रहा है सबसे छोटा कार्यकाल, सिर्फ 24 घंटे CM रह पाए थे जगदंबिका पाल

जगदंबिका पाल अब बीजेपी में हैं.

Highlightsकर्नाटक के वर्तमान मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को इसी साल मई में फ्लोर टेस्ट का सामना करना पड़ा था। फड़नवीस को 30 नवंबर तक बहुमत साबित करना होगा।

महाराष्ट्र में देवेंद्र फड़नवीस को मुख्यमंत्री और अजित पवार को उपमुख्यंत्री पद का शपथ ग्रहण करने के बाद सूबे की सियासत गरमारई हुई है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने देवेंद्र फड़नवीस को 30 नवंबर तक बहुमत साबित करने का समय दिया है।

वहीं, शिवसेना, एनसीपी, कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर भाजपा के देवेंद्र फड़नवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने के महाराष्ट्र के राज्यपाल के फैसले को रद्द करने का अनुरोध किया। इसके अलावा विधायकों की खरीद-फरोख्त को रोकने के लिए तुरंत ‘फ्लोर टेस्ट’ कराने का भी अनुरोध किया है।

बता दें कि कर्नाटक के वर्तमान मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को पिछले साल (2018) मई में फ्लोर टेस्ट का सामना करना पड़ा था। फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित न करने की वजह से वो महज तीन दिन ही कर्नाटक के सीएम रह पाए थे। येदियुरप्पा के अलावा देश में कई ऐसे मुख्यमंत्री रहें जिनका कार्यकाल सबसे छोटा था। 

इस लिस्ट में जगदंबिका पाल का नाम सबसे ऊपर आता है, जो महज 24 घंटे के लिए मुख्यमंत्री बने थे। 1998 में कल्याण सिंह सरकार की बर्खास्तगी के बाद पाल को 21 फरवरी की देर रात को मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलायी गई थी। लेकिन अगली ही सुबह इलाहाबाद हाई कोर्ट ने इस फैसले को पलट दिया और उन्हें एक दिन का मुख्यमंत्री कहा जाने लगा।

ऐसे में आइए जानते हैं कि किन मुख्यमंत्रियों का कार्यकाल सबसे छोटा था...

मुख्यमंत्री का नामसालसमय (कितने दिन तक रहे मुख्यमंत्री)राज्य
जगदंबिका पाल 199824 घंटे (1 दिन तक)उत्तर प्रदेश
बीएस येदियुरप्पा (बीजेपी)20183 दिनकर्नाटक
बीएस येदियुरप्पा (बीजेपी)2007 8 दिन कर्नाटक
सतीश प्रसाद सिंह19685 दिनबिहार
शिबू सोरेन (झामुमो)20059 दिनझारखंड
बी पी मंडल196831 दिनबिहार
ओम प्रकाश चौटाला 19905 दिनहरियाणा
ओम प्रकाश चौटाला19914 दिनहरियाणा
एस सी मराक19983 दिनमेघायल
जानकी रामचंद्रन198823 दिनतमिलनाडु  
सी एच मोहम्मद कोया197945 दिनकेरल

फिलहाल, फड़नवीस को 30 नवंबर तक बहुमत साबित करना होगा। ऐसे में देखने वाली बात यह है कि क्या फड़नवीस बहुमत साबित कर महाराष्ट्र में अपनी सत्ता कामय कर पाएंगे। या वो भी मुख्यमंत्रियों के सबसे छोटे कार्यकाल की लिस्ट में शामिल होंगे। 

Web Title: Political story: Know who shortest term Chief Ministers list in India Jagdambika Pal in UP See full list

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे