लाइव न्यूज़ :

ईडी के छापे के पीछे राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता : कांग्रेस विधायक जमीर अहमद खान

By भाषा | Updated: August 9, 2021 16:30 IST

Open in App

बेंगलुरु, नौ अगस्त पूर्व मंत्री और कर्नाटक विधानसभा के कांग्रेस सदस्य बी.जेड. जमीर अहमद खान ने सोमवार को आरोप लगाया कि उनसे जुड़े विभिन्न ठिकानों पर हाल में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों द्वारा डाले गए छापे की वजह राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता थी। उन्होंने भाजपा और जनता दल (सेकुलर) पर उनके खिलाफ अभियान चलाने का भी आरोप लगाया।

हालांकि, जद(एस) के दूसरे सबसे प्रमुख नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने उन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया जिसके मुताबिक उन्होंने ईडी अधिकारियों को शिकायत की थी। भाजपा ने इस पर अबतक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

ईडी ने पांच अगस्त को खान के परिसरों पर छापेमारी की कार्रवाई की थी। कांग्रेस विधायक के मुताबिक छापेमारी उनकी इमारत से संबंधित थी जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया था और सभी की ईर्ष्या की वजह बनी।

खान ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘छापेमारी की कार्रवाई राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता की वजह से की गई। लोग मेरा विकास बर्दाश्त नहीं कर सकते। जो घर मैंने बनाया, उससे कई की भौंहें तन गईं जो स्वभाविक भी है।मुझे इसका सामना करना है और मैं करूंगा। ईश्वर ने मुझे इसका सामना करने के लिए पर्याप्त ताकत दी है।’’

खान ने उनकी पार्टी के किसी नेता की शिकायत पर छापेमारी की संभावना को भी खारिज कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी पार्टी के किसी ने ऐसा (ईडी से शिकायत) नहीं किया है। वे फर्जी खबरें है। दूसरे दलों के लोगों ने यह किया है।यह भाजपा या जद(एस) कर सकती है।’’ चामराजपेट से कांग्रेस विधायक ने कहा कि ईडी के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें चार से पांच शिकायतें मिली है, जिनके आधार पर तलाशी ली जा रही है।

खान के आरोपों पर कुमारस्वामी ने कहा कि उन्होंने किसी की भी शिकायत नहीं की है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कोई शिकायत नहीं की है। जिन्होंने शिकायत की है, वे ही उचित जवाब दे सकते हैं। राजनीति में रहने के दौरान हमें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। अगर हम सही हैं तो कोई हमारे खिलाफ कुछ भी नहीं कर सकता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो