लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री की जम्मू कश्मीर की सर्वदलीय बैठक से राजनीतिक प्रगति की शुरुआत होगी : अपनी पार्टी

By भाषा | Updated: June 22, 2021 15:41 IST

Open in App

श्रीनगर, 22 जून जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजनीतिक पहुंच स्थापित करने के प्रयास की सराहना की है और उम्मीद जतायी है कि 24 जून को सर्वदलीय बैठक से केंद्र शासित प्रदेश में एक नयी राजनीतिक प्रक्रिया की शुरुआत होगी, जिससे यहां के लोगों का वास्तविक सशक्तीकरण होगा।

अलताफ बुखारी के नेतृत्व वाली पार्टी ने मांग की कि जम्मू कश्मीर के लोगों की चिंताएं दूर करने के लिए केंद्र ठोस भरोसा बनाने वाले कदम उठाये। पार्टी ने सोमवार को बैठक की, जिसमें उसके नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजनीतिक पहुंच स्थापित करने की कोशिश को सराहा और उम्मीद जतायी कि इससे जम्मू कश्मीर में एक नयी राजनीतिक प्रक्रिया की शुरुआत होगी और यहां के लोगों के वास्तविक सशक्तिकरण के लिए रास्ता तैयार होगा।

पार्टी महासचिव रफी अहमद मीर ने मंगलवार को बताया कि पार्टी ने बैठक में ‘‘जम्मू कश्मीर के लोगों की इच्छाओं और आकांक्षाओं को प्रस्तुत करने के लिए’’ बुखारी को अधिकृत किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी