लाइव न्यूज़ :

राजनीतिक दलों को बाल मजदूरी और तस्करी के खिलाफ मानसून सत्र में विधेयक पारित करना चाहिए: सत्यार्थी

By भाषा | Updated: July 14, 2021 12:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जुलाई नोबेल शांति पुरस्‍कार से सम्‍मानित और जानेमाने बाल अधिकार कार्यकर्ता कैलाश सत्‍यार्थी ने बुधवार को कहा कि बाल मजदूरी और तस्करी (ट्रैफिकिंग) पर रोक लगाने के लिए सभी राजनीतिक दलों और सांसदों को संसद के आगामी मानसून सत्र में एक विधेयक पारित करना चाहिए।

उन्होंने 19 जुलाई को आरंभ हो रहे मानसून सत्र से पहले एक बयान जारी कर यह मांग की।

सत्यार्थी ने कहा, ‘‘कोरोना महामारी ने भारत में सबसे अधिक बच्चों को प्रभावित किया है और खासकर हाशिये के बच्चों की सुरक्षा के खतरों को बढ़ाया है। कोरोना काल में बाल श्रम और बाल तस्करी के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसे रोकने के लिए देश में तत्काल एक कड़े कानून की जरूरत है। सभी राजनीतिक दलों और सांसदों को इसी सत्र में बाल मजदूरी और तस्करी के खिलाफ विधेयक पारित करना चाहिए।’’

‘बचपन बचाओ आंदोलन’ के संस्थापक सत्यार्थी के मुताबिक, ‘‘सरकारी आंकड़े बताते हैं कि हर दिन आठ बच्चे बाल तस्करी के शिकार होते हैं। राष्‍ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्‍यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट के मुताबिक 2019 में बाल तस्करी के शिकार बच्चों की संख्‍या बढ़कर 2,914 हो गई, जो 2018 में 2837 थी। इस तरह एक साल के दौरान पीडि़त बच्चों की संख्‍या में 2.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।’’

उन्होंने इस बात पर जोर दिया, ‘‘बाल तस्करी के खिलाफ एक मजबूत कानून हमारे निर्वाचित नेताओं की नैतिक और संवैधानिक जिम्मेदारी है। यह राष्ट्र निर्माण और आर्थिक प्रगति की दिशा में एक आवश्यक कदम भी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र