लाइव न्यूज़ :

राजनीतिक दलों ने असम में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव कराने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: January 19, 2021 20:59 IST

Open in App

गुवाहाटी, 19 जनवरी असम में राजनीतिक दलों ने मंगलवार को चुनाव आयोग से राज्य विधानसभा चुनाव तीन चरणों में कराने का अनुरोध किया।

साथ ही उन्होंने अप्रैल में होने वाले 'रोंगाली बिहु' त्योहार से पहले यह चुनाव संपन्न कराने की भी अपील की।

राज्य के तीन दिवसीय दौर पर आई आयोग की पूर्ण पीठ ने गुवाहाटी के एक होटल में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की।

भाजपा नेता जयंत मल्ला बरुआ ने बताया कि सत्तारूढ़ दल ने आयोग से बिहु त्योहार से पहले तीन चरणों में विधानसभा चुनाव आयोजित कराने का अनुरोध किया।

इसी तरह, एआईयूडीएफ, एजीपी और माकपा ने भी बिहु से पहले दो या तीन चरणों में चुनाव कराने का अनुरोध किया ताकि राज्य के लोग इस प्रमुख त्योहार को आराम से मना सकें।

हालांकि, कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी निरेन बोराह ने कहा कि पार्टी ने चुनाव आयोग से बिहु के बाद चुनाव आयोजित कराने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि चुनाव की तारीखों के संबंध में निर्णय लेना आयोग का विशेषाधिकार है।

साथ ही कहा कि कांग्रेस तीन चरणों में चुनाव कराने के पक्ष में है।

बोराह ने कहा कि पार्टी ने आयोग से मतदान और मतगणना के बीच कम दिनों का अंतर रखने के साथ ही मतगणना केद्रों में पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी लगवाने का भी आग्रह किया।

साथ ही दूरदराज एवं संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की भी अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे