लाइव न्यूज़ :

केरल में राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग से एक ही चरण में चुनाव कराने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: February 13, 2021 18:23 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 13 फरवरी केरल में राजनीतिक दलों ने शनिवार को चुनाव आयोग से अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनाव एक ही चरण में कराने का अनुरोध किया।

सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने चुनाव आयोग के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की, अपने विचार रखे एवं उनके समक्ष अपना यह अनुरोध रखा।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा की अगुवाई में चुनाव आयुक्तों-- सुशील चंद्र और राजीव कुमार एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का एक दल राज्य में चुनाव तैयारियों का आकलन करने के लिए शुक्रवार को यहां पहुंचा।

माकपा के वरिष्ठ नेता अनाथवलवत्तोम आनंदन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने चुनाव आयोग से विशु पर्व से पहले एक चरण में चुनाव कराने का आग्रह किया है। हमने 12 अप्रैल से पहले की तारीख मांगी है। ’’

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि उसने चुनाव आयोग से अप्रैल में ईस्टर और विहू पर्वों को प्रभावित किये बगैर ही चुनाव एक चरण में कराने का अनुरोध किया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी सी चाको ने कहा, ‘‘चूंकि अपैल में कई त्योहार हैं, इसलिए सबसे सुविधाजनक समय छह और 12 अप्रैल के बीच का होगा।’’

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने भी एक ही चरण में चुनाव कराने का अनुरोध किया लेकिन वह मई में चुनाव चाहती है।

चुनाव आयोग का प्रतिनिधिमंडल 14 फरवरी को मुख्य निर्वाचन अधिकारी टीकाराम मीणा, मुख्य सचिव विश्वास मेहता और राज्य के पुलिस प्रमुख लोकनाथ बेहरा के साथ बैठक करेगा और राज्य में चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू