लाइव न्यूज़ :

राजनीतिक दल अपने सांसदों के लिए आचार संहिता बनाए : वैंकया नायडू

By संतोष ठाकुर | Updated: August 10, 2019 05:42 IST

 9 अगस्त अपनी खास वाक् शैली और राज्यसभा को परिवार के मुखिया के रूप में चलाने के लिए प्रसिद्ध उप राष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति वैंकेया नायडू एक दिन बाद अपने पद पर दो वर्ष पूरे करने वाले हैं

Open in App

 9 अगस्त अपनी खास वाक् शैली और राज्यसभा को परिवार के मुखिया के रूप में चलाने के लिए प्रसिद्ध उप राष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति वैंकेया नायडू एक दिन बाद अपने पद पर दो वर्ष पूरे करने वाले हैं. इससे पहले उन्होंने संसद में बहस के गिरते स्तर और सांसदों के व्यवहार पर चिंता जाहिर करते हुए कहा सभी राजनीतिक दलों को अपने सांसदों के लिए आचार संहिता बनानी चाहिए.

इसमें यह स्पष्ट होना चाहिए कि संसद में उनका आचरण कैसा होगा, वह आसंदी के निकट नहीं जाएंगे, सदन में कोई कागज नहीं फाड़ेंगे और न ही काजगों को अन्य सदस्यों की ओर फेकेंगे. इतना ही नहीं चुने गए सभी सांसदों की शत प्रतिशत उपस्थिति भी सुनिश्चित की जानी चाहिए.

नायडू ने कहा कि वह सिर्फ सांसदों के लिए ही नहीं, बल्कि देश की सभी विधानसभाओं के लिए भी चुने जाने वालों जन प्रतिनिधियों के लिए कड़े नियमों के पक्षधर हैं. सभी दलों को इस पर विचार करना चाहिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि संसद हो या विधानसभा वही रहेगी लेकिन सरकार बदलती रहेगी. कुछ समय एक दल तो उसके बाद किसी अन्य दल की सरकार आएगी.

ऐसे में सभी दलों की यह निजी जिम्मेदारी बनती है कि उसके जनप्रतिनिधि अनुकरणीय हों. पक्ष-विपक्ष में परस्पर संवाद हो उप राष्ट्रपति ने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच परस्पर संवाद होते रहना बहेद जरूरी है. सत्ता में बैठे दल को चाहिए कि वह किसी भी विधेयक या कानून को लाने से पहले विपक्ष से परस्पर बातचीत करे. वहीं, विपक्ष को भी चाहिए कि वह तार्किक आधार पर किसी विधेयक और कानून का विरोध करे. क्योंकि देश के लोगों ने सभी सांसदों को चुनकर भेजा है अत: उनका दायित्व बनाता है कि वे जनता की आवाज बनें.

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया