लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश में कुरान की बेअदबी पर फुरफुरा शरीफ के मौलवी के ‘बयान’ की राजनीतिक दलों ने की निंदा

By भाषा | Updated: October 18, 2021 23:41 IST

Open in App

कोलकाता, 18 अक्टूबर राजनीतिक दलों ने सोमवार को फुरफुरा शरीफ के मौलवी और इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के संस्थापक पीरजादा अब्बास सिद्दीकी के एक कथित वीडियो को लेकर उनकी निंदा की। वीडियो में सिद्दीकी भीड़ को यह कहते दिख रहे हैं कि अगर कोई दुर्गा पूजा के पंडाल में कुरान रखता है तो उसका सिर कलम कर देना चाहिए।

‘पीटीआई’ स्वतंत्र रूप से वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर सका जिसमें सिद्दीकी को कथित तौर पर बयान देते हुए सुना जा सकता है। सिद्दीकी की कथित टिप्पणी की कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने निंदा की।

दोनों पार्टियों ने मौलवी से नेता बने सिद्दीकी से दूरी बना ली है, जिसके साथ पिछले विधानसभा चुनाव में वाम मोर्चे का औपचारिक गठबंधन था। तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी पहले ही सिद्दीकी के सिर काटने के कथित बयान का विरोध कर चुके हैं।

पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेअी (डब्ल्यूबीपीसीसी) के अध्यक्ष अधीर चौधरी ने आईएसएफ नेता के बयान को निंदनीय करार दिया और कहा, ‘‘कांग्रेस ने कभी सांप्रदायिक राजनीति नहीं की। हमारे लिए राज्य और देश के सद्भाव की रक्षा करना वोट बैंक की राजनीति से ज्यादा महत्वपूर्ण है।’’

सिद्दीकी की पार्टी के साथ औपचारिक गठबंधन करने वाले वाम मोर्चे के नेता सुजान चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘केवल वह ही बता सकते हैं कि उन्होंने ऐसा गैरजिम्मेदाराना बयान क्यों दिया। हम सिर काटने संबंधी उनके बयानों की निंदा करते हैं।’’

वीडियो के वायरल होने और विभिन्न वर्गों से आलोचना होने के बाद सिद्दीकी ने रविवार को एक बयान जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि सच्चे मुसलमान और हिंदू कभी भी अन्य धर्मों को बदनाम करने और उन्हें अपमानित करने के बारे में नहीं सोचेंगे। बांग्लादेश में पंडाल में कुरान रखने की कथित घटना या हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ के कृत्यों में शामिल लोगों का पता लगाया जाना चाहिए और उन्हें सख्त सजा दी जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे