लाइव न्यूज़ :

कुलगाम में पुलिसकर्मी की हत्या किये जाने की राजनीतिक दलों ने की निंदा

By भाषा | Updated: September 17, 2021 22:30 IST

Open in App

श्रीनगर, 17 सितंबर जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक पार्टियों ने शुक्रवार को कुलगाम जिले में आतंकवादियों द्वारा एक पुलिसकर्मी की हत्या किये जाने की निंदा की।

शाम करीब छह बजे आंतकवादियों ने बंटू शर्मा नाम के पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मैं दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादी हमले की निंदा करता हूं। ड्यूटी के दौरान आज शाम मारे गए रेलवे सुरक्षा बल के कांस्टेबल बंटू शर्मा के परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले।’’

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ़्ती ने भी ट्वीट कर पुलिसकर्मी की हत्या की निंदा की है। उन्होंने कहा, ‘‘ कुलगाम में आज आतकंवादी हमले की खबर सुनकर दुख हुआ। एक और निर्दोष व्यक्ति का जीवन चला गया। बंटू शर्मा जी के परिवार के प्रति मेरी संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले।’’

पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद लोन ने भी इस हत्या की निंदा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो