लाइव न्यूज़ :

राजनीतिक दलों ने श्रीनगर में पुलिसकर्मी की हत्या की निंदा की

By भाषा | Updated: June 18, 2021 17:36 IST

Open in App

श्रीनगर, 18 जून जम्मू कश्मीर में मुख्यधारा के सियासी दलों ने शुक्रवार को पुलिसकर्मी की हत्या की निंदा की। आतंकवादियों ने बृहस्पतिवार को गोली मारकर पुलिसकर्मी की हत्या कर दी थी। वारदात के वक्त वह ड्यूटी पर नहीं था।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, “एक और आतंकी हमला तथा एक और परिवार शोक मना रहा है। जावेद अहमद को जन्नत में जगह मिले और इस मुश्किल वक्त में खुदा उनके परिवार को दुख सहन करने की शक्ति दी।”

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि हिंसा का कभी खत्म न होने वाला दौर “हम सब को खा जाएगा।”

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “एक और बेशकीमती जीवन छीन लिया, एक और परिवार बर्बाद हो गया। हिंसा के इस अंतहीन दौर ने हम सभी को खा लिया है। उनके परिवार व प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।”

पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद लोन ने कहा कि घाटी में होने वाली हर हत्या अपने पीछे और विधवाओं, अनाथों और शोक में डूबे माता-पिता को छोड़ जाती है।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “और खबर आ रही है कि एक पुलिसकर्मी जावेद की सैदपोरा इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक और विधवा। कुछ और अनाथ। शोक में डूबे माता-पिता। अलविदा जावेद।”

शहर के ईदगाह इलाके के सैदपोरा मोहल्ले में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों ने कांस्टेबल जावेद अहमद को उनके घर के पास गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उन्हें पास के शौरा स्थित एसकेआईएमएस अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है