लाइव न्यूज़ :

कोरोना के बढते मामलों के मद्देनजर बिहार में राजनीतिक दलों ने अपने कार्यालय बंद किए

By भाषा | Updated: April 17, 2021 00:26 IST

Open in App

पटना, 16 अप्रैल बिहार में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपने कार्यालय बंद कर दिये हैं। उधर, राज्यपाल फागू चौहान ने राज्य में कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा के लिये 17 अप्रैल को डिजिटल माध्यम से सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

भाजपा महासचिव देवेश कुमार ने बताया कि कोरोना के बढते संक्रमण को देखते हुए पार्टी कार्यालय बंद कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो पार्टी पदाधिकारियों की ऑनलाइन बैठक बुलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यालय कब तक बंद रहेगा, इसकी कोई समय सीमा अभी नहीं तय की गयी है।

उन्होंने कहा कि स्थिति पर नजर रखी जाएगी और कोविड परिदृश्य का आकलन करने के बाद पार्टी कार्यालय को फिर से खोलने पर निर्णय किया जाएगा।

बिहार कांग्रेस ने भी शुक्रवार को अपने राज्य मुख्यालय सदाकत आश्रम और जिलों में कार्यालयों को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने की घोषणा की।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौर ने कहा कि राज्य से जिला स्तर तक पार्टी कार्यालय बिहार में कोविड की स्थिति सामान्य होने तक बंद रहेंगे।

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मदन झा कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अपने घर पर ही पृथकवास में हैं। उन्होंने बताया कि चूंकि राज्यपाल द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से है, इसलिए वह इसमें भाग लेंगे।

झा ने कहा कि बैठक में वह पार्टी के विचार को आगे रखेंगे कि राज्य में संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए और क्या उपाय किये जाने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जद (यू) ने बृहस्पतिवार से 20 अप्रैल तक पटना स्थित अपने राज्य मुख्यालय को बंद कर दिया था। प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद ने कोविड-19 के मामलों में तेज वृद्धि के बाद 15 अप्रैल से अगले आदेश तक अपने कार्यालय को बंद रखने का निर्णय लिया है ।

दोनों दलों ने पटना शहर के मध्य में बीर चंद पटेल मार्ग पर अपने राज्य मुख्यालय के मुख्य द्वार पर इस आशय के नोटिस लगाए हैं।

जद (यू) प्रवक्ता अरविंद निषाद ने कहा कि पार्टी मुख्यालय के बाहर नोटिस में पदाधिकारियों के टेलीफोन नंबर हैं ताकि जरूरतमंद कोई व्यक्ति उनसे संपर्क कर सके।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोविड 19 से संबंधित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि शनिवार को राज्यपाल महोदय ने सर्वदलीय बैठक के लिए सभी दलों को निमंत्रित किया है।

उन्होंने कहा कि सर्वदलीय बैठक में कोरोना को लेकर जो भी काम किये जा रहे हैं, उसकी सारी जानकारी सभी दलों के लोगों को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शनिवार की बैठक में सभी दलों के लोगों की राय सामने आएगी और जो भी उपयोगी सुझाव होंगे उसपर निर्णय किये जायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है