लाइव न्यूज़ :

राजनीतिक हत्या: केरल पुलिस सोशल मीडिया पर घृणा फैलाने वाले ‘ग्रुप के एडमिन’ पर मामला दर्ज करेगी

By भाषा | Updated: December 24, 2021 14:11 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 24 दिसंबर केरल में हाल में दो राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्या के मद्देनजर पुलिस महानिदेशक अनिल कांत ने शुक्रवार को जिला पुलिस प्रमुखों को सोशल मीडिया के जरिए फर्जी खबरें, झूठे संदेश फैलाने और इस तरह के मंचों पर ऐसी चर्चाओं को जगह देने वाले एडमिन (व्यवस्थापक) के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

कांत ने यहां एक बयान में कहा कि ऐसा देखा गया कि भाजपा पदाधिकारी रंजीत श्रीनिवास और एसडीपीआई के के. एस. शान की इस सप्ताह की हत्या के बाद से सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक घृणा को बढ़ाव देने वाले कई संदेशों का प्रसार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ सोशल मीडिया के ग्रुप के जो एडमिन (व्यवस्थापक) सांप्रदायिक घृणा को बढ़ावा देने वाली चर्चा की अनुमति देते हैं, उन पर मामला दर्ज किया जाएगा। राज्य पुलिस की साइबर शाखा को सभी जिलों में इस तरह के कुप्रचार को रोकने के लिए निगरानी बढ़ाने को कहा गया है।’’

उन्होंने कहा कि हत्या में सीधे तौर पर शामिल लोगों को ही नहीं बल्कि हथियार मुहैया कराने वाले और फोन तथा जरूरी सहायता देने वालों को भी जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराधी गिरोहों के धन के स्रोत का भी पता लगाया जाएगा।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह स्पष्ट किया था कि पिछले पांच दिनों में राज्य में सोशल मीडिया मंचों पर सांप्रदायिक घृणा फैलाने वाले संदेशों का प्रसार करने वाले कुछ लोगों के खिलाफ 30 मामले दर्ज किए गए हैं। एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि कोल्लम जिले में वेस्ट पुलिस ने एक व्यक्ति को एक मामले में गिरफ्तार किया।

एसडीपीआई के राज्य सचिव शान की शनिवार रात को एक गिरोह ने उस समय हत्या कर दी, जब वह अलप्पुझा में अपने घर जा रहे थे। वहीं भाजपा के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के राज्य सचिव श्रीनिवास की हत्या उनके परिवार के सामने उनके घर में रविवार सुबह इसी जिले में कर दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां