लाइव न्यूज़ :

रेमडेसिविर वितरण पर कांग्रेस नेता की पीआईएल के पीछे राजनीतिक द्वेष :गुजरात भाजपा प्रमुख

By भाषा | Updated: June 22, 2021 17:50 IST

Open in App

अहमदाबाद, 22 जून गुजरात भाजपा प्रमुख सी आर पाटिल ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 महामारी अप्रैल में चरम पर रहने के दौरान सूरत में भाजपा कार्यलय से रेमडेसिविर इंजेक्शन के वितरण को लेकर गुजरात उच्च न्यायालय में कांग्रेस नेता परेश धनानी द्वारा दायर जनहित याचिका के पीछे ‘‘राजनीतिक द्वेष और रंज’’ था।

अदालत में जवाब के रूप में दाखिल हलफनामे में पाटिल ने दावा किया कि दक्षिण गुजरात के सूरत और नवसारी में कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध कराना सक्षम प्राधिकारों के दिशानिर्देशों के अनुरूप किया गया तथा भाजपा कार्यालय या अन्य स्थान पर दवा की कोई जमाखोरी नहीं की गई, जैसा कि जनहित याचिका में आरोप लगाया गया है।

भाजपा नेता ने विपक्षी नेता धनानी द्वारा दायर पीआईएल का जवाब देते हुए यह कहा। याचिका में नवसारी से सांसद पाटिल और भाजपा विधायक हर्ष सांघवी द्वारा सूरत तथा नवसारी में जरूरतमंदों के लिए रेमेडेसिविर इंजेक्शन की जमाखोरी करने और उसका वितरण करने को गैरकानूनी बताते हुए चुनौती दी गई है।

पाटिल ने हलफनामे में कहा, ‘‘मौजूदा याचिका राजनीतिक द्वेष और रंज को लेकर प्रतिवादी संख्या तीन और चार (पाटिल और सांघवी) तथा भाजपा के खिलाफ दायर की गई क्योंकि याचिकाकर्ता और उनकी पार्टी गुजरात में (भगवा पार्टी की) प्रतिद्वंद्वी है।

यह विषय छह जुलाई को मुख्य न्यायाधीश विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति बिरेन वैष्णव की पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए आएगा।

धनानी ने अपनी याचिका में कहा है कि पाटिल और सांघवी द्वारा रेमडेसिविर इंजेक्शन का वितरण गैरकानूनी था तथा यह ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, फार्मेसी एक्ट और ड्रग्स कंट्रोल एक्ट सहित अन्य कानूनों का उल्लंघन करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा