लाइव न्यूज़ :

राजनीतिक हत्याएं : पांच लोग गिरफ्तार; पुलिस को बड़ी साजिश का संदेह

By भाषा | Updated: December 22, 2021 17:45 IST

Open in App

अलप्पुझा (केरल), 22 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी रंजीत श्रीनिवास की हाल में हुई हत्या के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन वे हमलावर नहीं हैं, बल्कि इन लोगों ने हमलावरों को साजो-सामान मुहैया कराया था। पुलिस ने बुधवार को उक्त जानकारी देते हुए बताया कि श्रीनिवास और एसडीपीआई के स्थानीय नेता के. एस. शान की हत्याओं के पीछे ‘बड़ी साजिश’ हो सकती है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग पहली नजर में एसडीपीआई के हमदर्द प्रतीत होते हैं।

राज्य में हंगामा खड़ी करने वाली दोनों राजनीतिक हत्याओं की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) के प्रमुख एडीजीपी (कानून-व्यवस्था) विजय साखरे ने कहा, ‘‘श्रीनिवास और शान की हत्याओं के पीछे बड़ी साजिश हो सकती है।’’

उन्होंने कहा कि वारदात में प्रत्यक्ष रूप से शामिल (हमलावरों) लोगों की पहचान करने के लिए संदिग्धों से पूछताछ जारी है।

उन्होंने कहा, ‘‘गिरफ्तार किए गए लोग हमला करने वालों में से नहीं हैं। लेकिन ये लोग साजिश का हिस्सा थे और हमलावरों को सारा साजो-सामान मुहैया कराया था। जांच सही गति से चल रही है।’’

लेकिन, एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने एसडीपीआई नेतृत्व के आरोपों से इंकार किया कि पुलिसकर्मियों ने उनके कार्यकर्ताओं को ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने को कहा।

साखरे ने कहा, ‘‘अगर कोई आरोप साबित कर दे तो मैं अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दूंगा।’’

एसडीपीआई के राज्य सचिव शान की शनिवार की रात घर लौटते हुए एक गिरोह ने हत्या कर दी थी। वहीं भाजपा के ओेबीसी मोर्चा के राज्य सचिव श्रीनिवास की रविवार की सुबह कुछ हमलावरों ने उनके परिवार के सामने काट कर हत्या कर दी थी।

हत्याओं की पृष्ठभूमि में राज्य सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में मंगलवार को हत्याओं की एक स्वर से निंदा की और सभी राजनीतिक दलों से शांति बनाए रखने का अनुरोध किया।

राज्य पुलिस की ओर से कथित लापरवाही को लेकर विपक्ष की कटु आलोचना के बीच सरकार ने कहा कि हत्याओं में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर न्याय की जद में लाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है