लाइव न्यूज़ :

नये कृषि कानूनों के खात्मे के लिये भाजपा को राजनीतिक चोट देना जरूरी : जयंत

By भाषा | Updated: March 7, 2021 19:44 IST

Open in App

बागपत (उत्तर प्रदेश), सात मार्च राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने तीनों नये कृषि कानूनों को किसानों के लिए आपदा करार देते हुए रविवार को कहा कि इन कानूनों को खत्म कराने के लिये भाजपा को सियासी चोट देना जरूरी हो गया है।

जयंत ने यहां किसान महापंचायत में किसानों का 'दमनकारी नीतियां' बनाने वाली भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा, ''किसानों को इन तीनों कानूनों को खत्म कराने के लिए जाति मजहब भूल कर एकजुट होना होगा। यह हर किसान का आंदोलन है। किसान विरोधी तीनों नये कानूनों को खत्म कराने के लिए भाजपा को राजनीतिक चोट करना जरूरी हो गया है।''

जयंत ने आरोप लगाया कि मंडियां खत्म होने से देश का नुकसान होगा। उनके अनुसार मंडी परिषद के शुल्क से ही गांवों में विकास होता है जबकि अब यह शुल्क कारपोरेट घरानों की तिजोरी में भरा जाएगा।

प्रधानमंत्री के मन की बात पर सवाल खड़ा करते हुए रालोद उपाध्यक्ष ने कहा कि पूरे देश में किसान परेशान हैं, ऐसे में प्रधानमंत्री को चैन की नींद कैसे आती है। उन्होंने कहा कि सरकार किसान आंदोलन को दबाना चाहती है। जयंत के अनुसार कोशिश की गई कि किसानों पर ऐसा आरोप लगा दो कि ये आंदोलन दब जाए लेकिन किसान वे लाठी—डंडे से डरने वाले नहीं है एवं यह संघर्ष जारी रहेगा।

जयंत ने भाजपा पर हमला जारी रखते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले चार साल से गन्ने का दाम नहीं बढ़ाया गया है। सरकार चीनी मिलों से गन्ना मूल्य का भुगतान कराने में विफल है। महंगाई आसमान छू रही है। पेट्रोल—डीजल और रेल के किराए समेत तमाम चीजों के दाम तीन गुना तक बढ़ गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां