लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में रेलवे की इमारत में आग की घटना पर राजनीतिक घमासान

By भाषा | Updated: March 9, 2021 17:26 IST

Open in App

कोलकाता, नौ मार्च पूर्वी रेलवे की नई कोलियाघाट इमारत में आग लगने से नौ लोगों की मौत के एक दिन बाद इस हादसे को लेकर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर लचर आपदा प्रबंधन का आरोप लगाया तो वहीं सत्तारूढ़ दल ने आरोपों को खारिज कर दिया।

भाजपा के पश्चिम बंगाल के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने एक ट्वीट में कहा कि राज्य को स्थानीय निकायों को अग्निशमन उपकरणों की सुविधा से लैस कर उचित व्यवस्था करनी चाहिए।

मालवीय ने ट्वीट किया, ‘‘पश्चिम बंगाल में बेहतर आपदा प्रबंधन नीति की जरूरत है, स्थानीय निकायों को अग्निशमन उपकरणों से लैस करना चाहिए और उचित व्यवस्था करनी चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रभावी और पारदर्शी अग्निशमन नीति की जरूरत है जिसमें इमारतों में आग लगने की स्थिति में तैयारी को प्रमाणित करने का तंत्र होना चाहिए।’’

उधर, आरोपों को खारिज करते हुए प्रदेश के अग्निशमन और आपात सेवा मंत्री सुजीत बोस ने कहा, ‘‘आग पर नियंत्रण के लिए हाइड्रोलिक सीढ़ी लगाने से लेकर हमारे कर्मियों ने हरसंभव कदम उठाए। रेलवे ने 12 वें तल के लिए भीतरी क्षेत्र का नक्शा ही हमें मुहैया नहीं कराया।’’

बोस ने अफसोस जताया कि भगवा पार्टी ‘‘तुच्छ राजनीतिक फायदे’’ के लिए त्रासदी का राजनीतिकरण कर रही है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार रात घटनास्थल का दौरा किया और आरोप लगाया कि रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी वहां मौजूद नहीं थे।

पुलिस ने कहा कि आग में चार दमकलकर्मी, तीन रेलवे कर्मी और कोलकाता पुलिस के एक सहायक उप निरीक्षक समेत नौ लोगों की मौत हो गयी।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos