लाइव न्यूज़ :

पंजाब: अरविंद केजरीवाल सीएम भगवंत मान की अनुपस्थिति में अधिकारियों के साथ कर रहे हैं बैठक, कांग्रेस ने जताई कड़ी आपत्ति, बताया 'सुपर सीएम'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 12, 2022 15:54 IST

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के नवनियुक्त अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन आखिर किस हैसियत से पंजाब के मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी, बिजली सचिव दलीप कुमार और पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के अध्यक्ष बलदेव सिंह सरन के साथ बैठक करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब कांग्रेस ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर 'सुपर सीएम' होने का आरोप लगाया है अरविंद केजरीवाल, राघव चड्ढा और सत्येंद्र जैन पंजाब के नौकरशाहों के साथ बैठक कर रहे हैंआम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई ने इसे सामान्य मानते हुए कहा कि ऐसा हो सकता है

चंडीगढ़:पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने जैसे ही सूबे में शासन का कार्यभार शुरू किया, विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार को निशाने पर ले लिया है।

पंजाब की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर 'सुपर सीएम' का आरोप लगाते हुए कहा कि वो भगवंत मान को मुखौटा के तौर पर आगे रखकर पंजाब में भी आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार चला रहे हैं।

दरअसल दिल्ली के मुख्यमंत्री और 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर यह आरोप इसलिए लग रहा है क्योंकि वो मुख्यमंत्री भगवंत मान की गैरहाजिरी में पंजाब के वरिष्ठ नौकरशाहों के साथ बैठक कर रहे हैं।

पंजाब कांग्रेस ने इस बात पर कड़ी आपत्ति जाहिर करते हुए शीर्ष अधिकारियों के साथ दिल्ली के सीएम की अगुवाई में होने वाली "आधिकारिक बैठक" पर सवाल उठाया है।

इस संबंध में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के नवनियुक्त अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन आखिर किस हैसियत से पंजाब के मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी, बिजली सचिव दलीप कुमार और पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के अध्यक्ष बलदेव सिंह सरन के साथ बैठक करेंगे। वो भी मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्य के बिजली मंत्री हरभजन सिंह की गैरमौजूदगी में।

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा ने ट्वीट करके कहा, "पंजाब के ‘वरिष्ठ अधिकारी’ क्या अब अरविंद केजरीवाल साहिब के दरबार में हाजरी लगायेंगे? क्या पंजाब के मुख्यमंत्री भवगंत मान जी सिर्फ़ नाममात्र के मुखिया हैं? इसे कहते हैं ‘Reebok’ दिखाकर ‘Reebuk’ पकड़ाना!"

मालूम हो कि राज्य कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा ने यह सियासी हमला उस समय किया जब आम आदमी पार्टी के चुनावी वादे के तहत पंजाब में उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने के मसले पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली में मुख्यमंत्री केजरीवाल से मुलाकात की।

कांग्रेस इस मसले पर हाय-तौबा किये जा रही है वहीं आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई ने इसे सामान्य मानते हुए कुछ भी गलत या असंवैधानिक न होने की बात कह रही है।

पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने पार्टी प्रमुख केजरीवाल के साथ पंजाब के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक को सही ठहराते हुए कहा, 'अरविंद केजरीवाल 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक हैं और चूंकि पंजाब में 'आप' की सरकार है, इस नाते वो राज्य के अधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं। इसमें कुछ भी गलत या निंदनीय नहीं है।”

वहीं पंजाब कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने भी मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस मामले में सफाई मांगी है कि क्या दिल्ली के सीएम और मंत्री पंजाब के सीएम और मंत्री की गैरहाजिरी में राज्य के अधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, “यदि ऐसा है, तो यह एक राज्य के रूप में पंजाबवासियों के अधिकारों का भयानक उल्लंघन है। पंजाब के लोगों ने अपने सरकार का रिमोट कंट्रोल दिल्ली में देने के लिए वोट नहीं दिया था। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालभगवंत मानपंजाबपंजाब कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया