लाइव न्यूज़ :

राजनीतिक सीमाएं कारोबार के लिए अवरोध नहीं बनने चाहिए : बांग्लादेश की प्रधानमंत्री

By भाषा | Updated: March 9, 2021 16:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मार्च बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने त्रिपुरा और बांग्लादेश में भारतीय सीमा के बीच बहने वाली फेनी नदी पर बने सेतु का उद्घाटन करने के लिए एक ऑनलाइन कार्यक्रम में कहा कि क्षेत्र में राजनीतिक सीमाएं कारोबार के लिए अवरोध नहीं बनने चाहिए।

उन्होंने कहा कि पुल से नेपाल और भूटान के साथ बांग्लादेश के कारोबार को गति मिलेगी और क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों का विस्तार होगा।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सेतु से दोनों देशों के बीच संपर्क बढ़ेगा और आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।

फेनी नदी पर मैत्री सेतु का निर्माण किया गया है।

इस सेतु का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड ने किया है। इस पर 133 करोड़ रुपये की लागत आई है।

यह पुल 1.9 किलोमीटर लंबा है। यह भारत में सबरूम को बांग्लादेश के रामगढ़ से जोड़ता है। इससे दोनों देशों के बीच व्यापार और परस्पर संपर्क बढ़ेगा।

मैत्री सेतु के उद्घाटन से बंगलादेश के चटगांव बंदरगाह तक पहुंचने के लिए त्रिपुरा, पूर्वोत्तर का प्रवेश द्वार बन गया है। यह सबरूम से केवल 80 किलोमीटर की दूरी पर है।

हसीना ने कहा, ‘‘निस्संदेह यह ऐतिहासिक पल है। हम दक्षिण एशिया में संपर्क के नए दौर की शुरुआत कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कारोबार के विस्तार की भरपूर संभावना है।

हसीना ने कहा, ‘‘राजनीतिक सीमाओं को व्यापार के लिए बाधा नहीं बनने देना चाहिए। यह (सेतु) नेपाल और भूटान के साथ बांग्लादेश के कारोबार को आगे बढ़ाने में भी मदद करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल