लाइव न्यूज़ :

बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 13, 2021 00:21 IST

Open in App

रांची, 12 सितंबर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार को रांची पुलिस ने नाबालिग घरेलू सहायिका से दुष्कर्म के आरोप में रविवार को उत्तर प्रदेश के इटावा से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के नेता मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी को रांची पुलिस ने इटावा से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद तिवारी ने सीने में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक रांची के अरगोड़ा थाने में 16 अगस्त को तिवारी के घर में घरेलू सहायिका रह चुकी नाबालिग आदिवासी लड़की ने दुष्कर्म, छेड़छाड़ और अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति कानून के तहत मामला दर्ज कराया था।

तिवारी की गिरफ्तारी के लिए रांची पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही थी। निचली अदालत से अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज होने के बाद से वह फरार चल रहे थे।

तिवारी ने इस मामले में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी जिसे निचली अदालत ने खारिज कर दिया था। बाद में उन्होंने उच्च न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाया लेकिन वहां कोई फैसला होने से पहले ही पुलिस ने रविवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच