लाइव न्यूज़ :

अधिकारियों को बिना बताए पंजाब दबिश देने गए पुलिसकर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: December 27, 2020 22:00 IST

Open in App

नोएडा, 27 दिसंबर आला अधिकारियों को बिना बताए पंजाब में दबिश देने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस के दो दारोगा सहित तीन पुलिसकर्मियों को अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) ने रविवार को निलंबित कर दिया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उप-निरीक्षक जितेंद्र बालियान, उप- निरीक्षक सोनू शर्मा व कांस्टेबल संत कुमार धोखाधड़ी के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पंजाब गए जबकि इन लोगों ने पंजाब में दबिश देने के लिए आला अधिकारियों से अनुमति नहीं ली थी।

उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी पर उच्च न्यायालय द्वारा रोक थी, इसके बावजूद भी ये लोग उसे पंजाब से नोएडा लाए। बाद में उसे छोड़ना पड़ा। उन्होंने कहा कि इस बात की शिकायत आरोपी ने पुलिस के आला अधिकारियों से की। उन्होंने कहा कि जांच में यह बात पाई गई कि पुलिसकर्मियों ने बिना अनुमति के पंजाब में दबिश दी, तथा हाईकोर्ट के गिरफ्तारी पर रोक के बावजूद भी आरोपी को पकड़कर नोएडा ले आए।

उन्होंने बताया कि जांच मे पुलिसकर्मी दोषी पाए गए। उन्होंने बताया कि अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) श्रीपर्णा गांगुली ने तीनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी