लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु में पुलिसकर्मियों ने सामूहिक बलात्कार के मुख्य आरोपी को गोली मारी

By भाषा | Updated: June 2, 2021 14:56 IST

Open in App

बेंगलुरु (कर्नाटक), दो जून बेंगलुरु में एक बांग्लादेशी महिला के सामूहिक बलात्कार एवं उस पर हमला करने के एक आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को गोली चलाई, जिससे वह घायल हो गया।

आरोपी ने उसे पकड़ने गई पुलिस टीम पर कथित रूप से हमला करके भागने की कोशिश की थी।

इससे कुछ ही दिन पहले उसके दो साथियों ने भी भागने की कोशिश की थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन पर गोलियां चलाई थीं, जिससे वे घायल हो गए थे।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस की टीम एक खुफिया जानकारी मिलने के बाद बुधवार सुबह यहां रामपुरा में मुख्य आरोपी शहबाज को पकड़ने गई।

पुलिस ने बताया कि पुलिस दल को देखकर आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला किया और भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में उस पर गोली चलाई और आरोपी को पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी के पैर में गोली लगी। इस हमले में एक हेड कांस्टेबल भी घायल हो गया।

आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़िता को बांग्लादेश, असम, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और कर्नाटक में सक्रिय मानव तस्करों के एक नेटवर्क के जरिए बांग्लादेश से तस्करी करके तीन साल पहले लाया गया था। इसके बाद इस गिरोह ने 22 वर्षीय पीड़िता को वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया।

वित्तीय विवाद को लेकर एक महिला समेत छह लोगों ने कथित रूप से उस पर हमला किया और चार लोगों ने उसका सामूहिक बलात्कार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया