लाइव न्यूज़ :

एम्बुलेंस को रास्ता उपलब्ध कराने के लिये पुलिसकर्मी ने लगायी एक किमी से अधिक दौड़

By भाषा | Updated: November 5, 2020 23:18 IST

Open in App

हैदराबाद, पांच नवंर आम तौर पर यातायात पुलिस को व्यस्ततम चौकों पर यातायात के प्रबंधन एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों को चालान करते हुये आपने देखा होगा लेकिन यहां के एक पुलिस कांस्टेबल ने तेज गति से चलने वाले एम्बुलेंस को बिना किसी बाधा के रास्ता उपलब्ध कराने के लिये एक किलोमीटर से अधिक की दौड़ लगायी ।

भारी यातायात के बीच जीवन बचाने के पुलिसकर्मी के प्रयासों की चौतरफा प्रशंसा हो रही है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है ।

आबिद यातायात पुलिस थाने के कांस्टेबल जी बाबजी ने ट्रैफिक जाम के बीच सोमवार को फंसे एम्बुलेंस को देखा। इसके बाद एम्बुलेंस को रास्ता उपलब्ध कराने के लिये तुरंत हरकत में आये और यह सुनश्चित किया कि एम्बुलेंस समय पर अस्पताल पहुंच जाये।

बाबजी ने पीटीआई भाषा को बतााया, ''यातायात जाम के कारण के एम्बुलेंस आगे नहीं बढ़ पा रहा था । इसलिये मैंने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि वह आगे बढ़ जाये।''

उन्होंने बताया, ''बिना किसी देरी के मैंने रास्ता साफ करने के लिये एम्बुलेंस के आगे दौड़ना शुरू किया । एम्बुलेंस के उस क्षेत्र को पार करने के बाद मुझे खुशी हुयी और संतोष मिला।''

तेलंगाना के वित्त मंत्री टी हरीश राव एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों समेत कई लोगों ने बाबजी के वीडियो क्लिप को साझा किया और उनकी सराहना की ।

शहर की पुलिस ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किया, जो एम्बुलेंस के अंदर बैठे किसी व्यक्ति ने फिल्माया था ।

हैदराबाद के पुलिस आयुक्त अंजनी कुमार ने बाबजी की तारीफ की और बृहस्पतिवार को स्मृति चिह्न देकर सम्मनित किया ।

उन्होंने कहा, ''....यह मेरा कर्त्तव्य था .... मैंने अतीत में भी ऐसा किया है और आगे भी ऐसा करता रहूंगा।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो