लाइव न्यूज़ :

पुलिसकर्मियों ने नागपुर में 100 करोड़ रुपए के निवेश घोटाले का किया खुलासा, 11 गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 26, 2020 20:41 IST

Open in App

नागपुर, 26 नवंबर पुलिस ने नागपुर में एक घोटाले का भंडाफोड़ करते हुए देश के विभिन्न राज्यों में 25,000 से अधिक निवेशकों से 100 करोड़ रुपए ठगने के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

डीसीपी (जोन एक) नुरूल हसन ने बताया कि रैकेट के मास्टमाइंड विजय रामदास गुरनुले (35) और देवेंद्र भीमराव (34) को उनके नौ साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘दोनों ने प्राधिकारियों की अनुमति के बिना 2015 में नागपुर में मेट्रो विज बिल्डकोन कंपनी की स्थापना की थी। उन्होंने श्रंखलाबद्ध विपणन के लिए एक योजना बनाई थी, जिसके तहत लोगों से इसकी सदस्यता लेने के लिए 3,000 रुपए निवेश करने को कहा गया था।’’

अधिकारियों ने कहा, ‘‘हर निवेशक को तीन सदस्यों को जोड़ने के लिए कमीशन के तौर पर 730 रुपए प्रति माह मिलते थे। घोटालेबाजों ने 2020 में इस प्रकार की कई योजनाएं शुरू कीं और महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और कुछ अन्य राज्यों में 25,000 से अधिक निवेशकों को लूटा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘निवेशकों से 100 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने के बाद घोटालेबाजों ने विभिन्न स्थानों पर कुछ नकदी छुपाई। इस प्रकार के एक स्थान का पता अमरावती में लगा है, जहां गुरनुले के एक संबंधी के घर से 48 लाख रुपए बरामद किए गए। नकदी को जमीन में गड़ा कर रखा गया था और दो फुट गहरी खाई खोदने के बाद नकदी बरामद की गई।’’

डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने गुरनुले और उसके साथियों के पास से 1.03 करोड़ रुपए बरामद किए।

हसन ने कहा, ‘‘गुरनुले को 19 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद उसने पुलिस को ऐसी विभिन्न जगहों की जानकारी दी, जहां नकदी को छुपाकर रखा गया था।’’

उन्होंने बताया कि गुरनुले के सभी बैंक खाते सील कर दिए गए हैं और पुलिस नेट बैंकिंग के माध्यम से हुए लेन-देन का पता लगाने के लिए सॉफ्टवेयर विशेषज्ञों की मदद ले रही है।

अन्य आरोपियों की पहचान ज्ञानेश्वर बावने, जीवनदास आनंदराव दंडारे (52), रमेश सूरजलाल बिसेन (38), अतुल युवराज मेशराम (29), अविनाश महादेवराव महादोले (38), राजू नागोराव मोहुरले (48) और श्रीकांत केशव निकूरे (24) के रूप में की गई है।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरनुले नागपुर के एक तीन सितारा होटल में हर माह लकी ड्रॉ निकाला करता था।

उसने कहा, ‘‘उसने अपने कुछ निवेशकों को मोटरसाइकिलें, कम्प्यूटर, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और अन्य कीमती सामान उपहार स्वरूप दिया था।’’

मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा