लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के जामिया नगर में आत्महत्या की कोशिश कर रहे ई-रिक्शा चालक को पुलिसकर्मियों ने बचाया

By भाषा | Updated: October 7, 2021 12:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जामिया नगर में आर्थिक तंगी से परेशान होकर बृहस्पतिवार को आत्महत्या करने का प्रयास कर रहे ई-रिक्शा चालक की जान दिल्ली के दो पुलिसकर्मियों ने समय पर हस्तक्षेप करके बचा ली।

अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित की मां ने अपने बेटे को उसके कमरे के अंदर खुद को लटकाने का प्रयास करते देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी जो चार मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गई।

पुलिस के मुताबिक, उपनिरीक्षक रामदास और हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र सिंह महिला के घर के भीतर घुसे। उन्होंने अंदर से बंद कमरे का दरवाजा तोड़ दिया और व्यक्ति को पंखे के नीचे एक स्टूल पर खड़ा देखा जिसमें गले में दुपट्टा बांधा हुआ था और उसका दूसरा सिरा पंखे से बांधा हुआ था।

वह स्टूल को गिराने ही वाला था, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे बचा लिया। पुलिस ने कहा कि एक पुलिसकर्मी ने उसके पैर पकड़ लिए जबकि दूसरे ने दुपट्टे को खोल दिया।

उसे नीचे उतारने के बाद पुलिसकर्मियों ने उससे पूछा कि वह इतना बड़ा कदम क्यों उठा रहा था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उस व्यक्ति ने कहा कि उसका परिवार आर्थिक तंगी का सामना कर रहा है और उसकी मां अपना ई-रिक्शा बेचना चाहती है ताकि दोनों का गुजारा हो सके।

अधिकारी ने बताया कि वह इस बात को लेकर उदास था कि अगर उसका वाहन बिक गया तो वह कैसे गुजारा करेगा और इसलिए उसने आत्महत्या की कोशिश की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव