पुलवामा में आतंकियों की गोलीबारी में पुलिसकर्मी घायल
By भाषा | Updated: December 19, 2021 20:16 IST2021-12-19T20:16:32+5:302021-12-19T20:16:32+5:30

पुलवामा में आतंकियों की गोलीबारी में पुलिसकर्मी घायल
श्रीनगर, 19 दिसंबर जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को आतंकवादियों ने एक पुलिसकर्मी को गोली मार कर घायल कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘शाम करीब 7:10 बजे आतंकवादियों ने बुंदजू में जम्मू कश्मीर पुलिस फॉलोअर (पुलिस का पदनाम) मुश्ताक अहमद वागे पर गोलीबारी कर उन्हें घायल कर दिया।’’
उन्होंने कहा कि घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में आगे विवरण की प्रतीक्षा है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।