लाइव न्यूज़ :

बिजनौर में पुलिसकर्मियों पर हमला, तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 26, 2021 16:25 IST

Open in App

बिजनौर, 26 फरवरी उत्तर प्रदेश के बिजनौर में चोरी के एक मामले में पूछताछ के लिए गये पुलिसकर्मियों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया जिसमें एक दारोगा समेत कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गये। इस घटना के सिलसिले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि 21 फरवरी की रात थाना कोतवाली देहात के एक जन सेवा केंद्र में हुई चोरी के मामले में पुलिस की एक टीम दारोगा पवन कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को सादात मोहल्ले गई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम सरताज को थाने में पूछताछ के लिए बुलाने गई थी।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान सरताज और उसके साथियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में दारोगा पवन कुमार के हाथ की हड्डी टूट गई और कुछ अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गये।

सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में सरताज, हमजा और नवाब को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन