लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश: तपती गर्मी में भी लॉकडाउन का पालन कराने में जुटे हैं पुलिसकर्मी, इस तरह कर रहे हैं खुद का बचाव

By सुमित राय | Updated: May 9, 2020 14:05 IST

कोरोना वायरस संकट के बीच बढ़ते तापमान में पुलिसकर्मियों को लॉकडाउन का पालन कराने में परेशानी का सामना करना पड़ रा है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिसकर्मी तपती गर्मी से खुद को बचाने के लिए टेंट और छतरी की मदद ले रहे हैं।गर्मी के बावजूद पुलिसकर्मी लॉकडाउन का पालन करवाने के लिए अपनी ड्यूटी पर जुटे हैं।

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू है और इसका पालन कराने के लिए पुलिसकर्मी दिन-राज ड्यूटी में जुटे हुए हैं। हालांकि अब गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है और इस कारण पुलिस वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन इस बीच भी वह डटे हुए हैं।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से कुछ तस्वीरें सामने आ रही है, जिसमें पुलिसकर्मी तपती गर्मी से खुद को बचाने के लिए टेंट और छतरी की मदद ले रहे हैं। तापमान बढ़ने के बावजूद पुलिसवाले लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाने के लिए पूरे भारत में पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर जुटे हैं।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया था। इसके बाद 14 अप्रैल को पीएम मोदी ने लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा की। फिर गृह मंत्रालय ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ाने का फैसला किया।

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार मध्यप्रदेश में अब तक 3341 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके है, जिसमें से 200 लोगों की जान जा चुकी है और 1349 लोग इस महामारी से ठीक भी हुए हैं।

देशभर में 59 हजार से ज्यादा लोग हो चुके हैं कोरोना से संक्रमित

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देशभर में अब तक 59662 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 1981 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि देशभर में 17846 लोग इस महामारी से ठीक भी हुए हैं, जबकि एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और भारत में कोरोना के 39834 एक्टिव केस मौजूद है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियामध्य प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा