लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के कोटा में पुलिसकर्मी ने नदी में कूदकर व्यक्ति की जान बचायी

By भाषा | Updated: April 8, 2021 11:37 IST

Open in App

कोटा (राजस्थान), आठ अप्रैल राजस्थान पुलिस के लिए काम करने वाले 37 वर्षीय ड्राइवर ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए कोटा में पुल से करीब 10 फुट नीचे चंबल नदी में कूदकर एक व्यक्ति को डूबने से बचा लिया। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

कुन्हारी थाने में कार्यरत जीप ड्राइवर चेतराम चौधरी और कांस्टेबल राधेश्याम सांखला बुधवार की सुबह बूंदी रोड पर एक बाजार में कोविड-19 डयूटी पर तैनात थे। तभी उन्हें करीब एक किलोमीटर दूर कुन्हारी पुल से चंबल नदी में एक व्यक्ति के कूदने की सूचना मिली।

कांस्टेबल सांखला ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद वे वहां पहुंच गए। सांखला के अनुसार, चौधरी तुरंत पुलिस वाहन से बाहर निकले और बिना कुछ सोच विचार किए नदी में छलांग लगा दी।

बूंदी जिले के तिखरिया कलान गांव के निवासी चौधरी ने पीटीआई-भाषा से कहा,‘‘मैं किसी तरह वहां पहुंच गया और डूब रहे व्यक्ति को पकड़ लिया। उसकी जान बचाकर मुझे बहुत खुशी मिली।’’

कुन्हारी थाने के प्रभारी गंगा सहाय शर्मा ने कहा कि आरंभिक जांच से पता चला कि शहर के डडवाडा इलाके के 32 वर्षीय मोहित ने नदी में कूदकर जान देने की कोशिश की और चौधरी ने उसे बचा लिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि नदी से बाहर निकाले जाने तक मोहित अचेत हो गया था और उसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रभारी के अनुसार, मोहित आर्थिक समस्या और बेरोजगारी के कारण हताश था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं