लाइव न्यूज़ :

कुपवाड़ा में सहकर्मी की गोली से पुलिसकर्मी की मौत

By भाषा | Updated: September 22, 2021 13:38 IST

Open in App

श्रीनगर, 22 सितंबर जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में मंगलवार देर रात अंधेरे में पहचान नहीं पाने और संदेह की वजह से एक पुलिसकर्मी को उसके सहकर्मी ने गोली मार दी, जिसमें उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया हंदवाड़ा में तैनात अजय धार को मंदिर की रखवाली में तैनाल कर्मी ने गोली मार दी क्योंकि उसने जब धार को रूकने के लिए कहा तो वह नहीं रूके।

प्राथमिक जांच के अनुसार धार हंदवाड़ा पुलिस थाने से मुख्य हंदवाड़ा कस्बे में स्थित मंदिर में सोने जा रहे थे।

अधिकारी ने बताया, ‘‘ पीड़ित ने हेडफोन लगा रखा था और जब वह मंदिर के निकट पहुंचे तो वहां तैनात सुरक्षाकर्मी ने संदिग्ध गतिविधि देखी और उन्हें रूकने के लिए कहा। लेकिन धार प्रत्यक्ष तौर पर कर्मी की आवाज नहीं सुन पाए, जिसके बाद कर्मी ने गोली चला दी।’’

उन्होंने बताया कि धार को यहां एक अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कुपवाड़ा जिले में कर्मी द्वारा गोली मारने की यह तीन दिन के भीतर यह दूसरी घटना है। सोमवार को गश्त के बीच मिली छुट्टी में सहकर्मी से बहस के दौरान गोलीबारी की घटना में सेना के एक जवान की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह