लाइव न्यूज़ :

मास्क न पहनने को लेकर सवाल करने पर पुलिसकर्मी पर हमला, तीन लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 7, 2021 12:26 IST

Open in App

मुंबई, सात अगस्त महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में एक कांस्टेबल पर कथित तौर पर हमला करने को लेकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि पुलिसकर्मी ने उनसे कोरोना वायरस महामारी के बावजूद मास्क न पहनने को लेकर सवाल किया था जिसके बाद उन्होंने हमला कर दिया।

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार यह घटना बृहस्पतिवार रात को वसंतराव नाइक चौक, सिडको पर हुई जहां पुलिस कांस्टेबल ड्यूटी पर तैनात था।

उन्होंने बताया, ‘‘कांस्टेबल ने देखा कि तीन लोगों ने चेहरे पर मास्क नहीं पहन रखा। उन्होंने उन्हें रोका और इस बाबत सवाल किए जिसके बाद उनके बीच बहस शुरू हो गयी और बाद में इसने झगड़े का रूप ले लिया।’’

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने कांस्टेबल से न केवल गाली-गलौच की बल्कि उन्हें पत्थर भी मारा। तीनों आरोपियों को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार किया गया और इनकी पहचान प्रताप जगताप, आकाश कुलकर्णी और आशुतोष जिंगोर्दे के रूप में की गयी है। अधिकारी ने कहा कि इनके खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल