किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 16, 2020 21:46 IST2020-12-16T21:46:33+5:302020-12-16T21:46:33+5:30

Policeman arrested for molesting teenager | किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

मुंबई, 16 दिसंबर मुंबई पुलिस के 28 वर्षीय एक कांस्टेबल को राजधानी के घाटकोपर इलाके में 13 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि कथित घटना कुछ दिन पहले हुई थी, लेकिन पीड़िता के परिजनों की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद यह मामला प्रकाश में आया। आरोपी कांस्टेबल विले पार्ले पुलिस थाने में तैनात है।

भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने संबंधी अधिनियम (पॉक्सो) के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि एक स्थानीय अदालत ने आरोपी को 20 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Policeman arrested for molesting teenager

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे