लाइव न्यूज़ :

जौहरी के साथ धोखाधड़ी के आरोप में पुलिसकर्मी एवं तीन अन्य गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 2, 2021 21:19 IST

Open in App

मुंबई, दो जून मुंबई के बायकुला इलाके में एक जौहरी एवं उसके सहयोगी के साथ कथित रूप से करीब सवा करोड़ रुपये मूल्य के सोने के बिस्कुट छीनने के आरोप में एक पुलिस कांस्टेबल एवं तीन अन्य को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुये अपराध शाखा की टीम ने मंगलवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया । उनकी पहचान कांस्टेबल खलील कादर शेख (47) और उनके सहयोगी रवींद्र कुंचिकुर्वे (36), संतोष नाकते (27) के रूप में की गयी है। इसके अलावा आभूषण दुकान का प्रबंधक भी शामिल है।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना बायकुला पुलिस कॉलोनी में सोमवार शाम की है जब जौहरी भारत जैन (56) और उनका सहयोगी दोपहिया वाहन पर सवार होकर सोने के बिस्कुट लेकर फैक्ट्री जा रहे थे ।

उन्होंने बताया कि दोनों को मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने रोका जिनमें से एक पुलिस की ड्रेस में था ।

दोनों ने खुद को पुलिस वाला बताकर वाहन के कागज दिखाने को कहा। कागज जांचते समय आरोपियों ने जबरन चमड़े का बैग छीन लिया जिसमें 2,480 ग्राम सोने के बिस्कुट रखे थे । इसके बाद वे लोग वहां से फरार हो गए।

जैन और उनके सहयोगी ने बायकुला पुलिस थाने में जाकर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई और उसके बाद एफआईआर दर्ज की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल