लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में पुलिसकर्मी और आम नागरिक की गोली मारकर हत्या

By भाषा | Updated: December 22, 2021 20:43 IST

Open in App

श्रीनगर, 22 दिसंबर कश्मीर घाटी में बुधवार को कुछ ही मिनट के अंतराल पर हुईं दो अलग-अलग आतंकी घटनाओं में एक आम नागरिक और एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक ओर, श्रीनगर के नवाकदल में आतंकवादियों ने एक आम नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा इलाके में हुए हमले में एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक ने घायल होने के बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ''श्रीनगर के नवाकदल इलाके में शाम करीब 5 बजकर 55 मिनट पर आतंकवादियों ने रऊफ अहमद नामक व्यक्ति को उसके घर के निकट गोली मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे यहां एसएमएचएस अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

अधिकारी ने कहा कि इस घटना के कुछ देर बाद हुई घटना में आतंकवादियों ने पुलिस एएसआई मोहम्मद अशरफ को बिजबेहरा अस्पताल के बाहर गोली मार दी, जिसमें वह घायल हो गए। एएसआई को उसी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उन्हें श्रीनगर में एक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया।

अधिकारी ने कहा कि अशरफ की मौत हो गई।

अधिकारी ने कहा कि इलाकों को घेर लिया गया है। हमलावरों की तलाश जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव