लाइव न्यूज़ :

जम्मू में शांतिपूर्ण स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए खुफिया सूचनाओं पर काम कर रही पुलिस: एडीजीपी

By भाषा | Updated: August 10, 2021 00:01 IST

Open in App

जम्मू, नौ अगस्त अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने सोमवार को कहा कि जिन स्थलों पर स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित होने वाले हैं, उन सभी की सुरक्षा के पहले से ही प्रबंध सुनिश्चित कर लिए गए हैं और पुलिस एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियां शांतिपूर्ण समारोह सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न खुफिया जानकारियों पर काम कर रही हैं।

सिंह ने कहा कि सुरक्षा बल पूरी तरह से सतर्क हैं और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर पूछताछ कर रहे हैं। इसके अलावा, रात में गश्त बढ़ा दी गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘कई खुफिया सूचनाएं मिल रही हैं..कुछ दिन पहले, हमने (राजौरी जिले के) थानामंडी में दो आतंकवादियों को मार गिराया था। इसी तरह की और सूचनाएं मिल रही हैं और हम इन सूचनाओं पर काम कर रहे हैं।’’

सिंह ने कहा कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जम्मू क्षेत्र के पुलिस प्रमुख ने कहा, ‘‘जिन स्थानों पर तिरंगा फहराया जाएगा, उन सभी स्थानों की सुरक्षा के प्रबंध पहले की सुनिश्चित कर लिए गए हैं। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर नजर रखने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम सतर्क हैं और हमने रात में गश्त बढ़ा दी है। होटलों की जांच की जा रही है और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनसे पूछताछ की जा रही है।’’

इस बीच, उधमपुर-रियासी रेंज के उप महानिरीक्षक मोहम्मद सुलेमान चौधरी ने माता वैष्णो देवी तीर्थ सहित महत्वपूर्ण स्थानों में और उनके आस-पास सुरक्षा पुख्ता किए जाने का सोमवार को आह्वान किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos