लाइव न्यूज़ :

कुंभ के दौरान भीड़भाड़ वाली जगहों में पुलिस करेगी साइकिल का उपयोग

By भाषा | Updated: March 18, 2021 18:52 IST

Open in App

हरिद्वार, 18 मार्च उत्तराखंड में कुंभ मेला पुलिस भीड़भाड़ वाली जगहों और संकरी गलियों तक शीघ्र पहुंचने के लिये अब जीप छोड़कर साइकिल का प्रयोग करेगी।

इसके लिए कुंभ मेला पुलिस ने 23 साइकिलें खरीदी हैं और 100 अन्य साइकिलें उन्हें उद्योगों द्वारा दी जा रही हैं। इनका उपयोग आगामी शाही स्नान पर्वों के दौरान पुलिस के जवानों द्वारा भीड़भाड़ और संकरी गलियों में सुगम आवागमन के लिए किया जाएगा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कुंभ स्नानों के दौरान आवश्यकता पड़ने पर हर की पैड़ी और आस-पास के क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते संकरी गलियों और रास्तों में आने जाने में पुलिस को बेहद दिक्कत का सामना करना पड़ता है और इन्हीं समस्याओं को देखते हुए साइकिल के उपयोग का निर्णय लिया गया।

कुंभ के दौरान उपयोग में लाए जाने के बाद इन साइकिलों को जिलों को दे दिया जाएगा।

साइकिल के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए भल्ला कॉलेज मायापुर से मेला नियंत्रण भवन तक एक साइकिल रैली का आयोजन भी किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह