लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के मंत्री के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की पुलिस करेगी जांच: बोम्मई

By भाषा | Updated: March 3, 2021 13:47 IST

Open in App

बेंगलुरु, तीन मार्च कर्नाटक के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने बुधवार को कहा कि मंत्री रमेश जारकिहोली के खिलाफ एक शिकायत में लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच पुलिस द्वारा की जाएगी। इस बीच विपक्षी कांग्रेस ने मंत्री से तत्काल इस्तीफा मांगा और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।

बोम्मई ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘जो भी शिकायत है, उसके आधार पर हम कानून के मुताबिक जांच कर रहे हैं।’’

विपक्ष द्वारा रमेश जारकिहोली का इस्तीफा मांगने के बारे में सवाल के जवाब में बोम्मई ने कहा, ‘‘हमारी पार्टी फैसला लेगी।’’

उप मुख्यमंत्री सीएन अश्वत्थ नारायण ने कहा कि तथ्यों को जाने बगैर मुद्दे पर टिप्पणी करना ठीक नहीं होगा क्योंकि हो सकता है कि आरोप दुर्भावना से प्रेरित होकर लगाए गए हों।

सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश काल्लाहाली ने मंगलवार को पुलिस में जल संसाधन मंत्री जारकिहोली के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें उन पर रोजगार पाने की आकांक्षी के यौन उत्पीड़न का और उसे तथा उसके परिवार को परिणाम भुगतने की धमकी देने के आरोप लगाए गए थे।

कन्नड़ समाचार चैनलों पर जारकिहोली के कथित वीडियो क्लिप प्रसारित किए गए थे जिसमें वह एक अज्ञात महिला के साथ नजर आ रहे हैं।

मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए विपक्ष के नेता सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘अगर पार्टी (भाजपा) में जरा भी शर्म है और वे मानवीय मूल्यों का सम्मान करते हैं तो उन्हें (मंत्री का) तुरंत इस्तीफा लेना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक राष्ट्रीय समाचार है। अगर सरकार में शर्म बची है तो उसे तुरंत उसका इस्तीफा लेना चाहिए और तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए।’’

इन आरोपों के बारे में जारकिहोली ने कुछ समाचार चैनलों से कहा कि वह हैरान हैं और ये वीडियो सौ फीसदी फर्जी हैं। उन्होंने मामले की जांच की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए